{"_id":"60e5fec48ebc3e49c21e95d6","slug":"youth-arrested-with-counterfeit-notes-of-76-thousand-in-mirganj-meerganj-news-bly452330959","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरगंज में 76 हजार के जाली नोटों के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरगंज में 76 हजार के जाली नोटों के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिपोर्ट दर्ज कर भेजा जेल, मुरादाबाद से लाकर बरेली में खपाता था जाली करेंसी
विज्ञापन
मीरगंज (बरेली)। पुलिस ने 76.5 हजार रुपये के जाली नोटों के साथ मोहल्ला सराय खाम में रहने वाले नासिर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह मुरादाबाद के एक व्यक्ति से जाली नोट लेकर आता था और उन्हें कस्बा समेत आसपास के इलाके में खपाता था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया।
सीओ एसके राय के मुताबिक, बुधवार को पुलिस हाईवे पर मीरगंज पुलिस चौकी के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान परौरा गांव की ओर से आ रहा युवक पुलिस को देखकर वापस जाने लगा। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने पीछा करके उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम नासिर निवासी मोहल्ला सराय खाम बताया। तलाशी में उसके पास से पांच-पांच सौ के पांच और दो-दो हजार के 37 जाली नोट बरामद हुए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके उसका चालान कर दिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
सीओ एसके राय के मुताबिक, बुधवार को पुलिस हाईवे पर मीरगंज पुलिस चौकी के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान परौरा गांव की ओर से आ रहा युवक पुलिस को देखकर वापस जाने लगा। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने पीछा करके उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम नासिर निवासी मोहल्ला सराय खाम बताया। तलाशी में उसके पास से पांच-पांच सौ के पांच और दो-दो हजार के 37 जाली नोट बरामद हुए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके उसका चालान कर दिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
आरोपी बोला- मुरादाबाद में स्केन करके छपते हैं नकली नोट
मीरगंज। पुलिस की पूछताछ में नासिर ने बताया कि मुरादाबाद में मझोला निवासी महावीर की प्रिंटिंग प्रेस है। वहां पर वह स्केन करके नोट छापता है और उसे काफी सस्ते में उपलब्ध करा देता था। वहां से नकली नोट लाकर वह अंधेरा होने पर बाजार में एक-एक करके खपा देता था। अंधेरे में जल्दी लोग यह नहीं पहचान पाते थे कि नोट नकली है या असली। हालांकि अब तक वह कितने जाली नोट इलाके में खपा चुका है, यह उसने नहीं बताया। इंस्पेक्टर मीरगंज दयाशंकर ने बताया कि नासिर अभी गुमराह कर रहा है। महावीर की तलाश की जा रही है, उसकी गिरफ्तारी के बाद ही सारी परतें खुलेंगी।
विज्ञापन
भमोरा का शानू भी है जाली नोटों का सप्लायर
मीरगंज। पिछले दिनों मुरादाबाद पुलिस ने देश भर में नकली नोटों की सप्लाई करने वाले गैंग का खुलासा कर पश्चिम बंगाल के इनामुल मियां उर्फ बंगाली उर्फ रिंकू समेत चार को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से 1.44 लाख रुपये के जाली नोट भी बरामद हुए थे। आरोपियों में भमोरा के गांव खुली ताहरपुर निवासी शानू भी शामिल था। पुलिस जांच में सामने आया कि शानू जाली करेंसी को मुरादाबाद से लेकर आसपास के जिलों में सप्लाई करता था। संवादमीरगंज में एक युवक को जाली नोटों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उसका आपराधिक इतिहास तलाशने के साथ ही मुरादाबाद निवासी उसके साथी को भी तलाशा जा रहा है। - राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात