फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Young voters will be judges

युवा मतदाता होंगे निर्णायक

Mon, 11 Mar 2019 12:53 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 11 Mar 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
Young voters will be judges
विकास और बदलाव को युवाओं ने बताया मुद्दा - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव में 2014 की तरह इस बार भी युवाओं के मुद्दे और उनकी भूमिका निर्णायक होने जा रही है। 29 वर्ष से कम आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 26 फीसदी से अधिक है। इनमें करीब 35 हजार मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। चुनाव में इनकी भूमिका को देखते हुए सभी दलों की कोशिश होगी कि युवा मतदाताओं के वोट उनको ही मिलें। जिले में कुल 4428406 मतदाता हैं। इनमें 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की कुल संख्या करीब 35 हजार है, जो कुल वोटर की 0.81 फीसदी हैं। 20 से 29 वर्ष आयु वर्ग के तो 10 लाख 65 हजार वोटर हैं। यह कुल मतदाताओं का 25.27 प्रतिशत है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग समेत ज्यादातर भर्तियों के लिए आवेदन की अधिकतम उम्र सीमा 40 वर्ष है। इस लिहाज से देखें तो 30 से 39 वर्ष आयु वर्ग में सबसे अधिक 11 लाख से अधिक मतदाता हैं। मत प्रतिशत के हिसाब से इनकी भागीदार 27.61 प्रतिशत है। इस तरह से 60 वर्ष से कम आयु के मतदाताओं की संख्या 52 प्रतिशत से अधिक है।

विज्ञापन


2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन की जीत युवाओं की बड़ी भूमिका रही। इस बार भी युवा निर्णायक होने जा रहे हैं। इसलिए सभी दलों ने अपने छात्र और युवा विंग को सक्रिय कर दिया है तो रोजगार के मुद्दे को भी तेजी से उठाया जा रहा है। शिक्षक भर्ती में रोस्टर, 10 फीसदी सवर्ण आरक्षण, मध्य में ओबीसी आरक्षण का कोटा बढ़ाने जैसे निर्णयों को लेकर सभी दल एक दूसरे को घेरने की रणनीति बना चुके हैं।
विज्ञापन



50 हजार से अधिक वोटर 80 पार
0 80 वर्ष या इससे अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या भी 50 हजार से अधिक है। कुल मतदाताओं का यह 1.30 फीसदी है। वहीं 70 से 79 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 1.60 लाख से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बढ़ेंगे 755 युवा मतदाता
0 मतदान तक 755 युवा मतदाता और बढ़ जाएंगे। एक जनवरी तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले 19 साल से कम उम्र के 755 युवाओं ने वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया है। इनमें 275 महिलाएं हैं। सत्यापन की प्रक्रिया शुरू है। इसके बाद इनके नाम मतदाता सूची में शामिल हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed