फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Young professionals like BTech, MCA also for the recruitment of Multi Toscing Staff

मल्टी टॉस्किंग स्टॉफ भर्ती के लिए बीटेक, एमसीए जैसे युवा प्रोफेशनल भी कतार में

Sat, 01 Jun 2019 09:36 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 01 Jun 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
Young professionals like BTech, MCA also for the recruitment of Multi Toscing Staff
कर्मचारी चयन आयोग
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की मल्टी टॉस्किंग स्टॉफ (एमटीएस) भर्ती के लिए दावेदारी करने वालों में भारी संख्या में बीटेक, एमबीए, एमसीए डिग्री वाले युवा प्रोफेशनल शामिल हैं। सरकारी नौकरी मल्टी टॉस्किंग स्टॉफ की जिस भर्ती के लिए उच्च शिक्षित युवाओं की भीड़ आवेदन के लिए मारामारी कर रही है, इस पद के लिए पे-बैंड 5200- 20200+ग्रेड पे 1800 तय है।  इस पद नौकरी की शुरुआत करने वाले युवा को लगभग 18 हजार वेतन मिलेगा। यह निजी क्षेत्र में सामान्य बीटेक, एमबीए को मिलने वाले वेतन के लगभग बराबर ही है। एमटीएस की नौकरी सरकारी और स्थाई होने के चलते इस भर्ती में युवाओं का रूझान बढ़ा है।
विज्ञापन

Young professionals like BTech, MCA also for the recruitment of Multi Toscing Staff
ssc

गोविंद बल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान की प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. रेवा सिंह का कहना है कि जॉब सिक्योरिटी के चक्कर में उच्च शिक्षित प्रोफेशनल सरकारी नौकरी के नाम पर आवेदन तो कर रहे हैं परंतु नौकरी के मिलने के बाद उन्हें वहां संतुष्टि नहीं मिलेगी। वह नौकरी छोड़कर जा भी सकते हैं और रहते हैं तो वह मैट्रिक पास साथी कर्मचारी केसाथ काम करने में हीन भावना से ग्रस्त हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि बीटेक, एमसीए सहित उच्च शिक्षित प्रोफेशनल को नौकरी नहीं मिल रही है, ऐसे में युवा निराश न होते हुए अपने स्तर की नौकरी के लिए ही दावेदारी करें तो कैरियर में आगे उन्नति होगी। इसका एक उदाहरण यह है कि नौकरी की स्थिरता को ध्यान में रखकर बड़ी संख्या में बीटेक, एमबीए करने वाले बाद में बीटीसी पूरा करके प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक बन गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Young professionals like BTech, MCA also for the recruitment of Multi Toscing Staff
job

एमटीएस की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के साथ  यूपी बोर्ड, सीबीएसई एवं देश के अन्य बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी हो जाने से भारी संख्या में छात्रों ने आवेदन किया है। एमटीएस के लिए देश देश भर में 39 लाख से अधिक आवेदन आए हैं, जो पिछले वर्ष से पांच लाख अधिक है। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से केंद्र सरकार के कार्यालयों में मल्टी टास्किंग स्टॉफ (चतुर्थ श्रेणी) केलिए आवेदन करने वालों में एमबीए, बीटेक, बीटीसी करने के बाद नौकरी की तलाश करने वाले युवा शामिल हैं।

विज्ञापन

Young professionals like BTech, MCA also for the recruitment of Multi Toscing Staff
टीजीटी के 404 पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे जबकि 380 पद बैचवाइज भरे जाएंगे।

आयोग की ओर से मल्टी टॉस्किंग स्टॉफ के लिए लगभग 10 हजार पदों की घोषणा की गई है। आयोग की ओर से इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 अप्रैल से शुरू होकर 29 मई को पूरी हुई। आयोग ने पहली बार एमटीएस के पदों को भरने केलिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए आरक्षण की व्यवस्था की है। आवेदन के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच होने के चलते हाल में ही दसवीं पास करने वाले बड़ी संख्या में छात्रों और इसी वर्ष बीटेक, एमबीए करने वाले युवाओं ने भारी संख्या में आवेदन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed