Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Young man sitting at a closed tea stall shot dead

Prayagraj News: बंद पड़ी चाय की दुकान पर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Young man sitting at a closed tea stall shot dead
मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम लोकापुर शिवानी शिकोहाबाद निवासी 28 वर्षीय युवक विजय लाल उर्फ मिंटू पटेल की शुक्रवार देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक रेलवे लाइन के पास वर्षों से बंद पड़ी चाय की दुकान के समीप बैठकर मोबाइल चला रहा था। तभी रेलवे लाइन की ओर से आए दो युवकों ने उसके कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी रेलवे लाइन की ओर फरार हो गए। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, विजय लाल उर्फ मिंटू पटेल (28) पुत्र कन्हैया लाल शटरिंग का काम करता था। शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह रोज की तरह बंद पड़ी चाय की दुकान के पास बैठा था तभी अचानक दो युवक वहां पहुंचे और उसकी कनपटी पर गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हमलावर वारदात के बाद रेलवे लाइन की ओर भाग निकले।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही सीओ सोरांव श्याम जीत, मऊआइमा, बहरिया, होलागढ़ और सोरांव समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। उधर, परिजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव उठाने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके बड़े भाई उदय प्रकाश और छोटे भाई सत्येंद्र कुमार हैं, जबकि चार बहनों की शादी हो चुकी है। मृतक की मां रामसखी देवी और पत्नी सरोज देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके परिवार में छह वर्षीय बेटी रिया और चार वर्षीय बेटा बादल हैं। प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि अभी तक मृतक के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है और न ही किसी दुश्मनी या धमकी की बात बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed