{"_id":"69407a700e28374a25034492","slug":"young-man-hit-by-train-while-crossing-railway-track-dies-allahabad-news-c-417-1-sald1007-1768-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत
विज्ञापन
क्षेत्र के भोगवारा में एक युवक की सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना सुबह करीब नौ बजे उस समय हुई, जब युवक गांव के सामने रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। घना कोहरा होने की वजह से वह ट्रेन देख नहीं पाया और चपेट में आ गया।
राम अचल (27) पुत्र स्वर्गीय आशा राम गांव भोगवारा थाना फूलपुर का रहने वाला था। परिजनों के अनुसार वह भोगवारा तिराहे स्थित डेयरी से अपने बेटे के लिए दूध लेने गया था। सुबह घना कोहरा होने के कारण ट्रेन का आभास नहीं हो सका और वह उसकी चपेट में आ गया। सूचना पर डायल 112 टीम और फूलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राम अचल चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसका दो साल का बेटा है। घटना के बाद पत्नी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अंडरपास न होने से रोज खतरे में रहती है ग्रामीणों की जान
भोगवारा गांव के सामने रेलवे अंडरपास न होने के कारण ग्रामीणों को रोजाना जान जोखिम में डालकर ट्रैक पार करना पड़ता है। स्कूल जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी मजबूरी में ट्रैक से ही आवाजाही करती हैं। ग्रामीण लंबे समय से रेलवे प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से अंडरपास निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र अंडरपास का निर्माण नहीं कराया गया तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे।