फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Young man dies in wild boar attack; he was attacked while going towards his farm.

Prayagraj : जंगली सुअर के हमले में युवक की मौत, खेत की ओर जाते समय किया था हमला

Fri, 28 Nov 2025 07:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 28 Nov 2025 07:10 PM IST
सार

जंगल की ओर शौच के लिए गए युवक पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। हमले में युवक बुरी तरह से जख्मी हो गयी। गंभीर हालत में युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Young man dies in wild boar attack; he was attacked while going towards his farm.
रिंकू सरोज। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जंगल की ओर शौच के लिए गए युवक पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। हमले में युवक बुरी तरह से जख्मी हो गयी। गंभीर हालत में युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार देर रात उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बगैर पोस्टमार्टम कराए शृंग्वेरपुर घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन

मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम निहाल सिंह का पूरा कल्याणपुर निवासी रिंकू सरोज (20) पुत्र देवनारायण सरोज बृहस्पतिवार देर शाम जंगल की ओर शौच करने गया था। इसी दौरान उस पर जंगली सुअर ने पीछे से हमला किया। शोर मचाने पर परिजन घटनास्थल पहुंचे और उसे जख्मी हालत में निजी अस्पताल ले गए। जहां देर रात में रिंकू की मौत हो गई।

विज्ञापन

रिंकू की मौत पर घर में कोहराम मचा हुआ है। मृतक मेहनत मजदूरी करता था। पिता ईंट-भट्ठे पर काम करने के लिए पंजाब गए हुए हैं। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दो बड़े अंकित, अंशू का रो-रोकर बुरा हाल है। मां गीता देवी बेटे की मौत की खबर सुन बेसुध हो गईं। शुक्रवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मऊआइमा थाने के एसएसआई बालेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed