फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   You will get two hours to present your point before the High Power Committee.

प्रयागराज : हाई पावर कमेटी के समक्ष अपनी बात रखने का दो घंटे का मिलेगा समय

Sat, 12 Feb 2022 01:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 12 Feb 2022 01:02 AM IST
सार

रेलवे बोर्ड के प्रिंसिपल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर इंडस्ट्रीयल रिेलेशन दीपक पीटर की अध्यक्षता में टीम के सदस्य कोरल क्लब में सुबह 11.30 बजे से दिन में डेढ़ बजे तक आरआरबी अभ्यर्थियों से मुलाकात करेंगे। समय सीमित होने की वजह से यहां ज्यादा अभ्यर्थियों को अपनी बात रखने का मौका शायद ही मिले।

विज्ञापन
You will get two hours to present your point before the High Power Committee.
RRB NTPC Exam 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) के नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के परीक्षा परिणाम को लेकर हुए विवाद के बाद रेलवे द्वारा गठित हाई पावर कमेटी के सदस्य शनिवार को प्रयागराज पहुंच रहे हैं। यहां कोरल क्लब में हाई पावर कमेटी के सदस्य आरआरबी अभ्यर्थियों से मुलाकात कर उनकी बात सुनेंगे। इस दौरान कमेटी के सदस्य यहां दो घंटे तक तमाम अभ्यर्थियों की आपत्ति एवं सुझाव सुनेंगे।

विज्ञापन




रेलवे बोर्ड के प्रिंसिपल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर इंडस्ट्रीयल रिेलेशन दीपक पीटर की अध्यक्षता में टीम के सदस्य कोरल क्लब में सुबह 11.30 बजे से दिन में डेढ़ बजे तक आरआरबी अभ्यर्थियों से मुलाकात करेंगे। समय सीमित होने की वजह से यहां ज्यादा अभ्यर्थियों को अपनी बात रखने का मौका शायद ही मिले। हालांकि आरआरबी प्रशासन की तैयारी है कि कोरल क्लब में आने वाले हर एक अभ्यर्थियों की मुलाकात हाई पावर कमेटी के सदस्यों से करवाई जाए।
विज्ञापन



हाई पावर कमेटी में रेलवे बोर्ड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अवस्थापना राजीव गांधी, पश्चिम रेलवे के सीपीओ आदित्य कुमार, आरआरबी चेन्नई के अध्यक्ष जगदीश अलगर एवं आरआरबी भोपाल के चेयरमैन मुकेश गुप्ता शामिल है। आरआरबी प्रयागराज के चेयरमैन आरए जमाली ने बताया कि बीते दिनों से कोरल क्लब में चल रहे शिविर में भी कई अभ्यर्थियों ने लिखित तो सैकड़ों ने गूगल और ई मेल के माध्यम से अपनी बात पहुंचाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed