फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   You can also enjoy a helicopter ride at the Magh Mela, the tourism department will soon start this facility.

Prayagraj : माघमेले में भी हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे ज्वायराइड, पर्यटन विभाग जल्द शुरू करेगा इसकी सुविधा

Fri, 02 Jan 2026 05:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 Jan 2026 05:45 PM IST
सार

महाकुंभ के अच्छे अनुभव को पर्यटन विभाग माघमेले में भी लागू करेगा। तीन जनवरी से शुरू हो रहे माघमेले में महाकुंभ की तर्ज पर हेलीकॉप्टर से पर्यटकों व श्रद्धालुओं को ज्वायराइड की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
You can also enjoy a helicopter ride at the Magh Mela, the tourism department will soon start this facility.
हेलीकॉप्टर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ के अच्छे अनुभव को पर्यटन विभाग माघ मेले में भी लागू करेगा। तीन जनवरी से शुरू हो रहे माघमेले में महाकुंभ की तर्ज पर हेलीकॉप्टर से पर्यटकों व श्रद्धालुओं को ज्वायराइड की सुविधा मिलेगी। इसे परेड मैदान व नैनी साइड से शुरू करने की तैयारी है। पर्यटन विभाग की ओर से इसके लिए आवश्यक तैयारी पूरी की जा रही है। जल्द ही इसकी विधिवत शुरुआत की जाएगी।

विज्ञापन


पर्यटन विभाग ने महाकुंभ में देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं के लिए हेलीकॉप्टर से ज्वायराइड की सुविधा शुरू की थी। विभाग ने प्रयोग के तौर पर इसकी शुरुआत की थी लेकिन इतनी संख्या में इसके लिए पर्यटक पहुंचने लगे कि विभाग को दो हेलीकॉप्टर लगाने पड़े थे। इसके लिए 7 से 8 मिनट का 1296 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया था। इस साल भी इसकी शुरुआत के लिए उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (यूपीएसटीडीसी) की ओर से औपचारिकता पूरी की जा रही है।
विज्ञापन


जल्द ही इसका किराया व स्थान तय कर इसकी विधिवत शुरुआत की जाएगी। इसी क्रम में पर्यटन विभाग की ओर से बाहर से आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं के लिए माघमेले में टेंट सिटी का भी निर्माण कराया जा रहा है। ताकि बाहर से आने वाले लोगों को न सिर्फ माघमेले का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा बल्कि वे गंगा-यमुना व विलुप्त सरस्वती के संगम में डुबकी भी लगा सकेंगे। महाकुंभ में इसका भी लोगों ने खूब प्रयोग किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई टूर पैकेज भी मिलेंगे

माघ मेले के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (यूपीएसटीडीसी) की ओर से पैकेज भी तैयार किए गए हैं। इसमें लखनऊ से शृंगवेरपुर, प्रयागराज, चित्रकूट होते हुए वापस लखनऊ लौटने का तीन दिन का पैकेज निर्धारित किया गया है। दो लोगों के लिए 16700 रुपये के पैकेज में रुकने, खाने, नास्ते की सुविधा मिलेगी। वहीं प्रयागराज भ्रमण का भी पैकेज तैयार किया जा रहा है। प्रयागराज से अयोध्या के लिए भी आईआरसीटीसी ने पैकेज तैयार किया है। इसके लिए बुकिंग upstdc.co.in से होगी।

महाकुंभ की ही तर्ज पर प्रदेश सरकार व पर्यटन विभाग माघमेले की भी तैयारी कर रहा है। पिछले साल की तर्ज पर ही पर्यटकों व श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर से ज्वायराइड व टेंट सिटी की सुविधा मिलेगी। इसके लिए आवश्यक औपचारिकता पूरी की जा रही है। जल्द ही इसकी शुरुआत होगी। विभाग की ओर से देश-प्रदेश के प्रमुख कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी कराई जाएंगी। - जयवीर सिंह, पर्यटन व संस्कृति मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed