फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   yoth was shot dead in broad daylight, surrounded by three people and showered bullets

Crime News : दिन दहाड़े किशोर की गोली मारकर हत्या, तीन लोगों ने घेरकर बरसाईं गोलियां

Sat, 15 Jul 2023 05:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 15 Jul 2023 05:23 PM IST
सार

Crime News Prayagraj : मरियाडीह गांव का रहने वाला किशोर मोहम्मद साहिल (17) कक्षा नौ का छात्र था। उसके पति तबेले का कार्य करते हैं और करीब दो दर्जन भैंस पाले हैं। शनिवार को दोपहर में साहिल पशुओं के लिए चारा काटने के लिए गया था। इसी दौरान गांव के मुन्ने और उसके साथ दो तीन लोग और पहुंच गए।  

विज्ञापन
yoth was shot dead in broad daylight, surrounded by three people and showered bullets
गोली मारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

धूमनगंज थाना क्षेत्र के मरियाडीह में खेत में चारा काटने गए किशोर की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। कई गोलियां उसके सीने और गले के आरपार हो गईं। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन फानन उसे एसआरएन अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

 

मरियाडीह गांव का रहने वाला किशोर मोहम्मद साहिल (17) कक्षा नौ का छात्र था। उसके पति तबेले का कार्य करते हैं और करीब दो दर्जन भैंस पाले हैं। शनिवार को दोपहर में साहिल पशुओं के लिए चारा काटने के लिए गया था। इसी दौरान गांव के मुन्ने और उसके साथ दो तीन लोग और पहुंच गए। आरोप है कि इसी दौरान हुए विवाद में मुन्ने ने साहिल पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी।

विज्ञापन

 

गोलियों की आवाज सुनकर गांव के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। घायल साहिल को तुरंत एसआरएन अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि कई गोलियां साहिल के सीने और गले को भेदते हुए आरपार हो गई हैं। वारदात के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के भतीजी की एक दिन पहले हुई थी मृतक के भाई के साथ शादी

बताया जाता है कि आरोपी मुन्ने की भतीजी की शादी शुक्रवार को मृतक साहिल के बड़े भाई मोहम्मद हारिस के साथ हुई थी। चर्चा है कि यह शादी लव मैरीज हुई थी। जिससे मुन्ने काफी नाराज था। मृतक साहिल तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार का पशु पालन का धंधा है। साहिल कक्षा नौ का छात्र था। वह पढ़ाई के साथ ही परिवार के पशु पालन के धंधे में भी हाथ बंटाता था। घटना के समय वह चारा काटने के लिए खेत में गया था। वहां पहले से ही घात लगाकर बैठे मुन्ने और उसके साथियों ने घेरकर इस पर हमला बोल दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed