{"_id":"5cbe1c50bdec2258a5433fd2","slug":"yogesh-left-bjp-in-congress-ticket-from-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगेश भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल, इलाहाबाद से टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगेश भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल, इलाहाबाद से टिकट
Tue, 23 Apr 2019 01:26 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 23 Apr 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
yogesh shukla
- फोटो : प्रयागराज
इलाहाबाद में सोमवार को भाजपा के बीच बगावत के स्वर फूट गए। स्वदेशी जागरण मंच के पूर्व समन्वयक व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य योगेश शुक्ला ने सोमवार को भाजपा छोड़ कांग्रेस से हाथ मिला लिया। कांग्रेस हाईकमान ने दोपहर बाद योगेश को इलाहाबाद संसदीय सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया। वह मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
इलाहाबाद संसदीय सीट से टिकट कटने से नाराज योगेश शुक्ला के पिछले पखवारे भर से कांग्रेस में जाने की सुगबुगी अंतत: सच साबित हुई। सोमवार को दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इसके बाद उनको इलाहाबाद से पार्टी उम्मीदवार घोषित किया गया। इसी के साथ कांग्रेस में इलाहाबाद सीट पर प्रत्याशी चयन को लेकर बना संशय खत्म हो गया है। कहा जा रहा है कि भाजपा से टिकट कटने के बाद ही योगेश को कांग्रेस में लाने की पृष्ठभूमि तैयार हो गई थी।
इसमें अहम भूमिका निभाई पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला व कुछ स्थानीय नेताओं ने। तीन दिन पहले यहां अचानक राजीव शुक्ला के आने और आनंद भवन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मजबूत उम्मीदवार के नाम पर गुफ्तगू करने के बाद से ही चौंकाने वाले परिणाम के कयास लगाए जाने लगे थे। योगेश भाजपा के अलावा फ्रंटल संगठन स्वदेशी जागरण मंच में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। वर्ष 2009 में इलाहाबाद संसदीय सीट से भाजपा ने उनको उम्मीदवार भी बनाया था।