फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Yoga Guru Baba Ramdev reached Prayagraj, blessed minister Nandi's son and daughter-in-law.

UP : योग गुरु बाबा रामदेव पहुंचे प्रयागराज, मंत्री नंदी के बेटे और बहू को दिया आशीर्वाद

Sat, 20 Jul 2024 06:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 Jul 2024 06:25 PM IST
सार

मंत्री नंदी और उनकी पत्नी पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता ने बाबा रामदेव का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। रामदेव ने नंदी के नवविवाहित बेटे और बहू को आशीर्वाद दिया। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों से भी मिले। करीब आधे घंटे तक यहां ठहरने के बाद रामदेव प्रयागराज एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
Yoga Guru Baba Ramdev reached Prayagraj, blessed minister Nandi's son and daughter-in-law.
केशव प्रसाद मौर्य ने नंदी के बेटे और बहू को दिया आशीर्वाद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

योग गुरु बाबा रामदेव शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। चार्टर्ड से वह जॉली ग्रांट एयरपोर्ट देहरादून से प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह बहादुरगंज स्थित कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के आवास पर पहुंचे। मंत्री नंदी और उनकी पत्नी पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता ने बाबा रामदेव का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। रामदेव ने नंदी के नवविवाहित बेटे और बहू को आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन


इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों से भी मिले। करीब आधे घंटे तक यहां ठहरने के बाद रामदेव प्रयागराज एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर यहां सुरक्षा व्यवस्था की तगड़ी व्यवस्था की गई थी। जेड श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त योग गुरु के आगमन की सूचना एक दिन पहले ही प्रशासन को मिल गई थी। 

विज्ञापन

Yoga Guru Baba Ramdev reached Prayagraj, blessed minister Nandi's son and daughter-in-law.
बाबा रामदेव मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के बेटे और बहू को आशीर्वाद देने पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला।

योगी और केशव ने भी दिया आशीर्वाद

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के घर पर शनिवार को मेहमानों का तांता लगा हुआ है। सुबह डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बाद, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे थे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पहुंचकर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद प्रदान किया। शाम को सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मणाचार्य और केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के आने की भी सूचना है। इसके अलावा दर्जन भर से अधिक मंत्री पहुंच रहे हैं। नंदी के बेटे की शादी के उपलक्ष्य में आशीर्वाद समारोह का आयोजन ममफोर्डगंज स्थित भारत स्काउट गाइड इंटर कॉलेज मैदान में शनिवार को किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed