फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   yog allahabad

योगमय हुआ शहर, आयोजन आज

Wed, 21 Jun 2017 01:42 AM IST
अमर उजला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Wed, 21 Jun 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
yog allahabad
इलाहाबाद
एक दिन पहले मंगलवार को ही पूरा शहर योगमय हो गया। मुख्य आयोजन स्थल परेड मैदान में बिछी रंग-बिरंगी चटाइयां सतरंगी आभा बिखेर रही थीं तो चंद्र शेखर आजाद पार्क, सरदार पटेल संस्थान तथा शहर के छोटे-बड़े पार्कों में योग की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। पार्कों में सुबह-सुबह योग की क्लास भी चली, जिसमें लोगों की बढ़-चढ़कर भागीदारी रही। विश्वविद्यालय, स्कूलों, कालेजों के अलावा धार्मिक और सामाजिक संगठनों की ओर से जगह-जगह योग दिवस पर आयोजन किए जाएंगे।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जिला प्रशासान की ओर से बुधवार को परेड मैदान में आयोजित होने वाले आयोजन में 11 हजार लोगों के शामिल करने का लक्ष्य है। इसके मद्देनजर योग स्थल की बढ़ा दी गई है। पूरे क्षेत्र पर सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से नजर रखी जाएगी। आयोजन सुबह पांच बजे से होगा। भारी वाहनों का आवागमन भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से सांस्कृतिक केंद्र में भी दिन में 11 बजे कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें योग पर चर्चा के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। तहसील और ब्लाक मुख्यालय पर भी योग का आयोजन होगा। हर तहसील पर एक हजार तथा ब्लाक पर 500 लोगाें के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है।  चंद्रशेखर आजाद पार्क में अलग-अलग संगठनों की ओर से योग दिवस मनाया जाएगा। वहां भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रभारी डीएम सैमुअल पॉल एन. ने बताया कि तैयारी पूरी कर ली गई है। लोगों की सुविधा को देखते हुए सभी इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पूरे शहर में योग दिवस पर आयोजन होगा।
विज्ञापन


सपाई चलाएंगे साइकिल
योग दिवस 21 जून को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता साइकिल चलाकर लोगों को स्वस्थ्य रहने और प्रदूषण रहित वातावरण का संदेश देंगे। जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन ने बताया कि कार्यकर्ता सुबह छह बजे शहर के प्रमुख स्थानों से साइकिल यात्रा निकालेंगे। महानगर मीडिया प्रभारी सै.मो.अस्करी ने बताया कि सुभाष चौराहा से सुबह सात बजे रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed