फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Yellow fungus infected surgery in private hospital, 20 patients of black fungus admitted in SRN

निजी अस्पताल में येलो फंगस संक्रमित की सर्जरी, एसआरएन में ब्लैक फंगस के 20 मरीज भर्ती

Mon, 14 Jun 2021 01:49 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 14 Jun 2021 01:49 AM IST
सार

जिले के एक निजी अस्पताल में येला फंगस संक्रमित मरीज की सर्जरी की गई। जिले में येलो फंगस का यह पहला मामला है। वहीं एलथ्री एसआरएन अस्पताल में ब्लैक फंगस संक्रमित 20 मरीज भर्ती हैं।

विज्ञापन
Yellow fungus infected surgery in private hospital, 20 patients of black fungus admitted in SRN
येलो फंगस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के एक निजी अस्पताल में येला फंगस संक्रमित मरीज की सर्जरी की गई। जिले में येलो फंगस का यह पहला मामला है। वहीं एलथ्री एसआरएन अस्पताल में ब्लैक फंगस संक्रमित 20 मरीज भर्ती हैं।  एसआरएन अस्पताल के सह प्रभारी कोरोना डॉ. सुजीत वर्मा के मुताबिक उनके यहां ब्लैक फंगस छह संक्रमितों की सर्जरी की जा चुकी है। 14 अन्य मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


किसी मरीज में येलो फंगस के लक्षण नहीं मिले। निजी क्षेत्र के कोविड सेंटर यूनाइटेड मेडीसिटी के प्रधानाचार्य डॉ. मंगल सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण मुक्त हो चुके एक 73 वर्षीय बुजुर्ग में जांच के बाद ब्लैक के साथ येलो फंगस संक्रमण की पुष्टि हुई है। चूंकि संक्रमण प्रारंभिक स्तर का था इसलिए संक्रमित की सर्जरी की गई है। डॉ. मंगल सिंह ने बताया कि संक्रमित का ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. प्रभात श्रीवास्तव भी शामिल थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इससे पहले 24 मई को गाजियाबाद में येलो फंगस संक्रमित पाया गया था।  इस संबंध में सीएमओ को जानकारी दी गई है। उनसे मरीज के लिए एंफोटेरेसिन बी इंजेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की गई है। बाजार में इंजेक्शन है नहीं सिर्फ एसआरएन में भर्ती मरीजों को शासन की ओर से उपलब्ध कराए गए एंफोटेरेसिन बी इंजेक्शन दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed