फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Yamunanagar Congress District President placed under house arrest

Prayagraj News: यमुनानगर के कांग्रेस जिला अध्यक्ष नजरबंद

Wed, 01 Jul 2026 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 01 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Yamunanagar Congress District President placed under house arrest
लालगोपालगंज- कांग्रसी नेता आशीष पांडेय के घर पुलिस का पहरा - फोटो : Archive
यमुनापार कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक सिंह को शंकरगढ़ पुलिस ने सोमवार रात उन्हें घर में नजरबंद कर दिया। इसकी जानकारी होने पर कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन

अशोक सिंह का कहना है कि इलाहाबाद सांसद उज्ज्वल रमण सिंह के नेतृत्व में वे लोग अयोध्या में भगवान श्रीराम का दर्शन करने जा रहे थे, लेकिन रात्रि में पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर दिया। शंकरगढ़ थाना अध्यक्ष सुशील कुमार दुबे ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश पर उन्हें नजरबंद किया गया है। वहीं, लालगोपालगंज में अयोध्या जा रहे कांग्रेस के पीसीसी सदस्य आशीष पांडेय को पुलिस ने उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया है, ताकि वह प्रदर्शन में शामिल न हो सकें। इधर, हंडिया में बदहाल टेला-बिठौली मार्ग के निर्माण के लिए स्थानीय लोगों का जनाक्रोश पदयात्रा, रैली व हंडिया कोतवाली परिसर में बुधवार को जेल भरो आंदोलन प्रस्तावित था। आंदोलन की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम के मुख्य व्यवस्थापक सचिन तिवारी को धनूपुर कस्बा स्थित उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया।

लालगोपालगंज- कांग्रसी नेता आशीष पांडेय के घर पुलिस का पहरा

लालगोपालगंज- कांग्रसी नेता आशीष पांडेय के घर पुलिस का पहरा- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed