यूपी: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बोले-राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में अपनाई जाए विश्व की सर्वोत्तम शिक्षा प्रणाली
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में आयोजित भव्य समारोह में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय और अधिवक्ता चैंबर का शुभारंभ किया। इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि राष्ट्रीय विश्वविद्यालय में विश्व की श्रेष्ठतम शिक्षा प्रणाली अपनाई जाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति ने संगमनगरी की भूमि को शिक्षा के केंद्र के रूप में याद किया। उन्होंने कहा कि इस शहर की प्रमुख पहचान शिक्षा के केंद्र के रूप में रही है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की महत्वपूर्ण भूमिका तथा शिक्षा के क्षेत्र में प्रयागराज की महत्ता को देखते हुए इस विधि विश्वविद्यालय के लिए प्रयागराज को सर्वोत्तम स्थान के रूप में चुना गया है। इस विश्वविद्यालय का निर्माण अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप कराने की उन्होंने इच्छा जताई।
राष्ट्रपति ने इस विश्वविद्यालय के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए मुख्य न्यायधीश और उनकी टीम की सराहना की। साथ ही राज्यपाल आनंदीबेन पटेेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी सक्रिय पहल के लिए बधाई दी। कहा कि हमारी व्यवस्था के निर्माण में गुणवत्ता पूर्ण लीगल एजुकेेशन का महत्वपूर्ण योगदान है। हमारे देश में नॉलेज सुपर पावर बनने की महात्वाकांक्षा नीति को कार्यरूप दिया जा रहा है। इसी संदर्भ में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय विवि के निर्माण और विकास को और बढ़ाया जाना चाहिए।
विश्वस्तरीय विधि शिक्षा हमारी प्राथमिकताओं में एक है। 12 के बाद ही किशोर और युवा विधि कक्षाओं में दाखिला लेते हैं। जैसा कि इंजीनियरिंग और मेडिकल संस्थानों में पहले से ही ऐसा होता रहा है। ऐसे बच्चे विधि शिक्षण संस्थाओं में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया जाए। किसी भी संस्थान के लिए आरंभ में ही सभी पद्धतियों को सुविचारित रूप से स्थापित करना अपनेक्षाकृत सरल होता है। व्यवस्था के निर्मित होने के बाद उसमें सुधार की प्रक्रिया जटिल होती जाती है।