फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   World Obesity Day: Due to obesity, children of 10 to 16 years of age are also becoming victims of diabetes.

विश्व मोटापा दिवस : मोटापे की वजह से 10 से 16 वर्ष के बच्चे भी हो रहे मधुमेह के शिकार

Mon, 04 Mar 2024 02:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 04 Mar 2024 02:30 PM IST
सार

लोग जंक फूड पिज्जा, बर्गर, चाऊमीन व अन्य प्रकार के खाद्य पदार्थों को मानते हैं। जबकि, जंक फूड की श्रेणी में बिस्कुट, नमकीन और टोस्ट भी आता है। एसआरएन अस्पताल में हर माह पांच से छह केस इस प्रकार के आ रहे हैं। वहीं, निजी अस्पतालों में भी स्थिति ऐसी ही देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
World Obesity Day: Due to obesity, children of 10 to 16 years of age are also becoming victims of diabetes.
मोटापा। सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व मोटापा दिवस सोमवार को है। इस बार की थीम आइए मोटापे पर खुलकर बात करें रखी गई है। मोटापे की वजह से बीपी, शुगर, सांस से संबंधित बीमारी व अन्य प्रकार की समस्याएं जन्म लेती हैं। लेकिन, अब 10 व 12 वर्ष के बच्चे भी इसकी वजह से टाइप टू मधुमेह की चपेट में आ रहे हैं। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह से जंक फूड बताई जा रही है।

विज्ञापन


लोग जंक फूड पिज्जा, बर्गर, चाऊमीन व अन्य प्रकार के खाद्य पदार्थों को मानते हैं। जबकि, जंक फूड की श्रेणी में बिस्कुट, नमकीन और टोस्ट भी आता है। एसआरएन अस्पताल में हर माह पांच से छह केस इस प्रकार के आ रहे हैं। वहीं, निजी अस्पतालों में भी स्थिति ऐसी ही देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


प्रीतम नगर निवासी 15 वर्षीय एक किशोर का वजन 75 किलो था। इसकी वजह से उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। वहीं, मुंडेरा स्थित नारायण स्वरूप अस्पताल में जब उसे लाया गया तो जांच में पता चला कि उसका शुगर लेवल 500 के ऊपर है। ऐसे में उसे तुरंत भर्ती करना पड़ा। एक हफ्ते इलाज चलने के बाद मधुमेह नियंत्रित कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें नियंत्रित

1-जंक फूड कम दें

2-कम से कम दो घंटे आउट डोर गेम खेलें

3-पौष्टिक आहार दें

4-रात में 10 बजे तक सोना और सुबह छह बजे तक उठ जाएं

5-मोबाइल पर आधा घंटे से अधिक समय न दें

बच्चों में मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है, जो काफी चिंता का विषय है। खासतौर से जो बच्चे थोड़ा अमीर परिवार से होते हैं, उनमें यह समस्या अधिक देखने को मिलती है। जंक फूड पर नियंत्रण करना बहुत जरूरी है। - डॉ.राजेश यादव, बाल रोग विशेषज्ञ, सरोजनी नायडू बाल चिकित्सालय


15 से 16 वर्ष की उम्र में बच्चों का वजन 70 किलो के ऊपर जा रहा है। सिकी वजह से शुगर, बीपी, पाइल्स, ह्दय रोग, अस्थमा सहित अन्य बीमारियों का खतरा बन रहा है। हमारे यहां इस प्रकार के कई मामले हर महीने आते हैं। - डॉ. राजीव सिंह, निदेशक, नारायण स्वरूप अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed