फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Workers celebrated BJP's victory in three states, distributed sweets

Election : तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, बांटी गई मिठाई

Sun, 03 Dec 2023 04:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 03 Dec 2023 04:00 PM IST
सार

ढोल और तासों पर भाजपाइयों ने जमकर नृत्य भी किया। कहा कि तीनों राज्यों में जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास की जीत है। जनता ने कांग्रेस के लुभावने वादों को नकारकर भाजपा को बहुमत दिया है। 

विज्ञापन
Workers celebrated BJP's victory in three states, distributed sweets
तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर जश्न मनाते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की विधानसभा में प्रचंड बहुमत के साथ हुई जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय सिविल लाइन में एवं मीरापुर चौराहे समेत तमाम स्थानों पर जश्न मनाया । नाचते गाते पटाखा फोड़कर धूम धड़ाके के साथ जहां एक और जीत का जश्न मनाया गया तो वहीं दूसरी ओर मिठाइयां भी बांटे गई। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जे पी नड्डा  के चित्र पर और एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए सभी देशवासियों को भारतीय जनता पार्टी की जीत की बधाई दी।

विज्ञापन


पार्टी कार्यालय पर दोपहर 12:30 बजे मेयर गणेश केसरवानी, पूर्व मंत्री नरेंद्र कुमार सिंह गौर ,भाजपा प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी आदि के नेतृत्व में एकत्र हुए भाजपाइयों ने इस जीत पर  कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के कुशल नेतृत्व की है। महापौर गणेश केसरवानी,  क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि यह जीत बीजेपी की विचारधारा और कार्यकर्ताओं की जीत है।

विज्ञापन

Workers celebrated BJP's victory in three states, distributed sweets
विधानसभा चुनाव में जीत के बाद जश्न मनाते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अशोक वाजपेई ने कहा कि तीन राज्यों की जीत सिर्फ ट्रेलर है पिक्चर तो पूरी बाकी है जो लोकसभा के चुनाव में मोदी जी के नेतृत्व में दिखाई देगी। व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य मुरारी लाल अग्रवाल ने कहां की अब लोकसभा चुनाव में और प्रचंड जीत बीजेपी को मिलेगी।

भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि अतर सुईया में गिरी बाबा, सिविल लाइन में मंडल अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव, विक्रम सिंह पटेल, मुट्ठीगंज में रईस चंद्र शुक्ला, अजय अग्रहरि, कीडगंज में पार्षद किरन जायसवाल ,विवेक अग्रवाल, मनोज मिश्रा और दारागंज में तीर्थराज पांडे, ने भाजपा की जीत पर मिठाई बांटी। जश्न मनाने वालों में वरुण केसरवानी, अभिषेक ठाकुर, मुरारी लाल अग्रवाल, कुमार नारायण,  पार्षद साहिल अरोरा, देवेंद्र नाथ मिश्रा, चंद्रा अहलूवालिया, आनंद श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

जीत के बाद भाजपाइयों ने की वेणी माधव की आराधना

नगर निगम वार्ड 89 दारागंज बक्सी खुर्द में भाजपा की जीत पर वेणी माधव की आराधना की गई। मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई गई। भाजपा के तीन राज्यों में बंपर जीत पर वार्ड 89 दारागंज बक्सी खुर्द की पार्षद अनुपमा पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माधव आराधना करके जीत की खुशी मनाई। कहा कि इस जीत में नारी सशक्तिकरण के लिए किए गए भाजपा मोदी सरकार के द्वारा किए गए कार्य की महत्वपूर्ण भूमिका है।

भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक तीर्थराज पांडेय बच्चा भैया ने कहा कि भाजपा की यह जीत राष्ट्रवाद की जीत है। धारा 370, राम मंदिर, धार्मिक स्थलों का विकास ने इस जीत को और बड़ा कर दिया। कांग्रेस की तुष्टिकरण की हार हुई है। इस मौके पर दिलीप मिश्रा, गोलू चौरसिया, विकास मिश्रा, पलक निषाद, मिथिलेश निषाद ,पवन यादव, सुनीता अवस्थी, प्रभुराज पांडेय, कात्यानी पांडेय, संजय, पूजा निषाद आदि लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed