{"_id":"6ab5946340d76dfa2b0ba771","slug":"women-took-to-the-streets-armed-with-sticks-and-batons-to-demand-the-removal-of-a-liquor-shop-allahabad-news-c-407-1-sald1005-20667-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: शराब की दुकान हटाने के लिए लाठी-डंडा लेकर उतरीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: शराब की दुकान हटाने के लिए लाठी-डंडा लेकर उतरीं महिलाएं
Fri, 25 Sep 2026 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
मेजा के अखरी शाहपुर में बस्ती में खोली गई शराब की दुकान को हटाए जाने की मांग को लेकर हंगामा काट
अखरी शाहपुर में देसी शराब की दुकान को बस्ती से हटाए जाने की मांग को लेकर आक्रोशित महिलाओं ने फिर बृहस्पतिवार को धरना प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं, दुकान पर शराब खरीद रहे एक युवक की पिटाई भी की गई। शराब की दुकान से कई पेटी शराब निकालकर फेंक भी दिया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस से भी आक्रोशित महिलाओं की झड़प हो गई। हालांकि पुलिस ने महिलाओं को खदेड़ दिया। पुलिस ने एक महिला का शांति भंग के अंदेशे में कार्रवाई की है।
मेजा के अखरी शाहपुर में बस्ती में देशी शराब की दुकान आवंटित कर दी गई है। आरोप है कि बस्ती में दुकान होने से पढ़ने लिखने वाले युवक भी शराब के लती होते जा रहे हैं। कई बार की गई शिकायत के बाद भी शराब की दुकान बस्ती से नहीं हटाई जा सकी।
महीने भर के अंदर महिलाओं ने तीन बार धरना प्रदर्शन कर चुकी हैं। बृहस्पतिवार को फिर महिलाओं ने एकजुट होकर शराब की दुकान बंद कराने के लिए धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
उनकी मांग थी कि तत्काल दुकान को बस्ती से हटाया जाए। इस बीच मौके पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने आक्रोशित महिलाओं को खदेड़ दिया। लेकिन कुछ देर बाद महिलाओं ने भी लाठी-डंडा लेकर पुलिस से मोर्चा ले लिया। मेजा थाने के इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि हंगामा काट रही फूलन देवी के खिलाफ शांति भंग के आरोप में कार्रवाई की गई है। अन्य महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।