फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Women get attach with bank happily

उत्साहपूर्वक बैंक से नाता जोड़ रहीं महिलाएं

Thu, 28 Apr 2016 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 28 Apr 2016 02:35 AM IST
विज्ञापन
 Women get attach with bank happily
जार्जटाउन स्थित पीएनबी की महिला शाखा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पंजाब नेशनल बैंक की ओर से खोली गई शहर की पहली महिला शाखा (अक्षय शाखा) के परिणाम उत्साहजनक हैं। आधी आबादी ने इसे हाथों-हाथ लिया है। एक पखवाड़े में ही शाखा में तकरीबन 100 से अधिक महिलाओं ने बचत खाता खोला है। जॉर्जटाउन में खुली अक्षय शाखा में महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक लाभकारी बैंकिंग योजनाएं हैं।
विज्ञापन


शाखा की प्रबंधक केका एस सिल कहती हैं, एक पखवारे के भीतर शाखा में 100 से अधिक महिलाओं ने बचत खाते खोले है। फिलहाल शाखा में कुल तीन महिला कर्मचारी हैं। इसमें मेरे अतिरिक्त लिपिक स्तर की कर्मचारी फिरोजा एवं पूजा शामिल हैं। अक्षय शाखा खुलने से पहले शहर की महिलाओं को इसके बारे में काफी जागरूक किया गया था। इसी का परिणाम है कि शाखा खुलने के बाद से लगातार बचत योजनाओं की जानकारी के लिए महिलाएं शाखा में पहुंच रही हैं। शाखा में जीरो बैलेंस पर प्रधानमंत्री जनधन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना सहित महिला सशक्तिकरण के लिए टू व्हीलर के लिए आठ हजार की डिपाजिट पर लोन की व्यवस्था है। महिला सशक्तिकरण में बैंक एनजीओ के जरिए भी महिलाओं को मदद कर रहा है।
विज्ञापन


महिलाओं के लिए संचालित योजनाएं
शाखा में पंजाब नेशनल बैंक की ओर से पीएनबी महिला उद्यम निधि स्कीम, पीएनबी महिला समृद्धि योजना, स्कीम फॉर फाइनेंसिंग क्रेच, पीएनबी कल्यानी कार्ड स्कीम, पीएनबी महिला सशक्तिकरण अभियान जैसी योजनाएं संचालित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के बीच गैर बराबरी खत्म करने के लिए महिला उद्यम निधि स्कीम शुरू की गई है। इसके जरिए महिलाएं स्माल स्केल इंडस्ट्री लगाकर अपना जीवन स्तर ऊंचा कर सकती हैं।


पीएनबी महिला समृद्घि योजना में एक छाते के नीचे महिलाओं को टेलरिंग शाप, बुटीक, सिलाई मशीन खरीदने के साथ आईएसडी-एसटीडी बूथ खोलने, फोटोकॉपी और फैक्स मशीन खरीदने के लिए मदद दी जाती है।

बच्चों के रख-रखाव के लिए संरक्षागृह खोलने के लिए भी बैंक की ओर से मदद दी जाती है। पीएनबी कल्यानी स्कीम में ग्रामीण महिलाओं को मदद दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed