फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Women enjoyed free travel and also took a ride on a double-decker bus.

प्रयागराज : महिलाओं ने मुफ्त के सफर का उठाया आनंद, डबल डेकर बस में भी किया सफर

Sat, 29 Aug 2026 04:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 29 Aug 2026 04:12 PM IST
सार

रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार को शहर से दूरदराज के क्षेत्रों को जाने वाली और वापस आने वाली रोडवेज की सभी बसें खचाखच भरी नजर आई। शहर के भीतर झूंसी, नैनी, फाफामऊ और सिविल लाइंस जाने वाले मार्गों पर ई-बसों में भी महिला यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली।

विज्ञापन
Women enjoyed free travel and also took a ride on a double-decker bus.
विद्या वाहिनी रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंचीं सवारियां। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार को शहर से दूरदराज के क्षेत्रों को जाने वाली और वापस आने वाली रोडवेज की सभी बसें खचाखच भरी नजर आई। शहर के भीतर झूंसी, नैनी, फाफामऊ और सिविल लाइंस जाने वाले मार्गों पर ई-बसों में भी महिला यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली।

विज्ञापन


रोडवेज और ई-बसों में सवार सभी महिलाएं और उनके सहयोगी किराये के बचत की बात करते हुए बसों में खुशी-खुशी सवार हो गए लेकिन बसों में अधिक भीड़ के कारण गंतव्य तक पहुंचने में सारी खुशियां खर्च हो गई। विद्या वाहिनी बस स्टेशन पर सुबह लोगों की भीड़ के बाद दोपहर में थोड़ी राहत रही लेकिन शाम होते ही एक बार फिर से बस अड्डे पर भीड़ बढ़ गई।
विज्ञापन


इसके पूर्व बृहस्पतिवार को प्रयागराज रीजन की रोडवेज बसों से करीब 55 हजार बहनों ने अपने एक सहयोगी के साथ निशुल्क यात्रा की। इसके अलावा शहर में संचालित 50 ई-बसों में भी दिनभर महिलाओं का तांता लगा रहा। सिटी बसों से कुल 10,600 यात्रियों ने सफर किया, जिनमें से 8,315 अकेली महिला यात्री थीं। पर्व के दौरान पहली बार चलाई गई डबल डेकर बस ने भी शहरवासियों को आकर्षित किया जिसके ट्रायल के तौर पर करीब 90 महिलाओं ने सिविल लाइंस से अलोपीबाग और अलोपीबाग से पत्थर गिरजाघर तक मुफ्त सैर का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, इस दौरान हुई बारिश ने यात्रियों की मुश्किलें जरूर बढ़ा दीं। विद्या वाहिनी मैदान में बनाए गए अस्थायी बस अड्डे का पूरा परिसर कीचड़ से सन गया और दोपहर की बारिश के बाद सड़कों पर भी पानी जमा हो गया। हालात यह थे कि यात्रियों को इसी कीचड़ और जलभराव के बीच से गुजरकर अपनी बसें पकड़नी पड़ीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed