फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Women are shaping their family's destiny with electric pottery wheels

Prayagraj News: इलेक्ट्रिक चाक से महिलाएं संवार रहीं परिवार की तकदीर

Sun, 04 Oct 2026 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sun, 04 Oct 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Women are shaping their family's destiny with electric pottery wheels
करनाईपुर।इलेक्ट्रिक चाक पर मिट्टी के बर्तन तैयार करतीं कहली गांव की महिलाएं। संवाद
महिलाएं अब अपने हुनर से घर की आमदनी बढ़ा रही हैं। वे रोजी-रोटी के लिए परिवार से दूर दूसरे शहरों में मजदूरी करने से बच रही हैं। पुश्तैनी कुम्हारी कला को रोजगार का जरिया बनाया गया है।
विज्ञापन

महिलाएं इलेक्ट्रिक चाक पर मिट्टी के बर्तन, कुल्हड़ और दिए तैयार कर रही हैं। दिवाली नजदीक आने के साथ काम की रफ्तार तेज हो गई है। कहली गांव में सुबह से देर शाम तक इलेक्ट्रिक चाक घूमते नजर आते हैं। महिलाएं मिट्टी को चाक पर रखकर अलग-अलग आकार के बर्तनों में ढाल देती हैं। तैयार बर्तन और दिए आसपास के बाजारों में पहुंचाए जा रहे हैं। इससे परिवारों की आय में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

गोमती देवी और राम-लखन प्रजापति ने बताया कि अब गांव में इलेक्ट्रिक चाक लगाकर पुश्तैनी काम को रोजगार का जरिया बनाया है। मशीन से मिट्टी को आकार देना आसान हो गया है। इससे कम समय में अधिक बर्तन तैयार होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रजापति समाज के लोगों का कहना है कि मिट्टी खोदने के लिए पट्टा देने की बात कही गई थी। लेकिन अब तक इसका लाभ नहीं मिला है। मिट्टी की कमी के कारण कुम्हारी का काम प्रभावित हो रहा है। इसके बावजूद महिलाएं दिवाली की तैयारियों में जुटी हैं। वे अपनी पुश्तैनी कला को बचाने के साथ उसे रोजगार का नया आधार दे रही हैं।

करीब दस वर्ष पहले चाय के कुल्हड़ 20 रुपये सैकड़ा बिकते थे। अब इनकी बिक्री 60 रुपये सैकड़ा तक हो रही है। बर्तन तैयार करने में महिलाएं सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है। तैयार बर्तन दादूपुर, कहली, दोनैया, करनाईपुर, बसरही और बेनीपुर समेत आसपास के बाजारों में बेचे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed