फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman run over by train and killed in Baraut

Prayagraj News: बरौत में ट्रेन से कटकर महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Woman run over by train and killed in Baraut
क्षेत्र के भीटी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार तड़के ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान संत रविदास नगर ‘भदोही’ की बुनेला देवी (45) के रूप में हुई है। रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बुनेला देवी शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर से लापता हो गई थीं। शनिवार तड़के परिजनों को भीटी रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात महिला की मौत की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को मोबाइल फोन मिला। मोबाइल के माध्यम से पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर पहचान की।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर मिथिलेश ने बताया कि पवन एक्सप्रेस के लोको पायलट ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद रेलवे पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव की शिनाख्त कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed