फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman returning after shopping for Diwali collides with bus, dies

दीवाली की खरीदारी कर लौट रही महिला को बस ने मारी टक्कर, मौत

Sat, 14 Nov 2020 01:09 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 14 Nov 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Woman returning after shopping for Diwali collides with bus, dies
accident - फोटो : graphic
तेलियरगंज स्थित आजाद मार्केट केसामने दर्दनाक हादसे में मम्फोर्डगंज निवासी दीक्षा(25) की मौत हो गई। पति संग खरीदारी कर लौटते वक्त रोडवेज बस की टक्कर से छिटककर दूर जा गिरी और सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी जान चली गई। घटना केबाद आरोपी चालक बस लेकर भाग निकला जिसकी तलाश होती रही।
विज्ञापन


मम्फोर्डगंज निवासी मंजीत कुशवाहा शिक्षा विभाग में लिपिक हैं। शुक्रवार शाम वह पत्नी दीक्षा संग खरीदारी करने बाइक से फाफामऊ गए थे। वहां से शाम छह बजे के करीब पति-पत्नी घर लौटने लगे। अभी वह तेलियरगंज में आजाद मार्केट केसामने ही पहुंचे थे कि तभी पीछे से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दीक्षा बाइक से छिटककर कई फीद दूर जा गिरी और सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से मौकेपर ही उसकी मौत हो गई। आसपास केलोग दौड़े तो आरोपी चालक बस लेकर फरार हो गया। सूचना पर शिवकुटी पुलिस पहुंच गई और जांच पड़ताल केबाद शव को पोस्टमार्टम केलिए भेजा। उधर हादसे की खबर मृतका केघर पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। मृतका की डेढ़ साल की बेटी भी है। शिवकुटी पुलिस ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर कैफे संचालक ने फांसी लगाई

गोविंदपुर में रहने वाले साइबर कैफे संचालक नीरज कुमार मौर्य 26 ने फांसी लगाकर जान दे दी। नीरज पुत्र गुरुचरण मौर्य मूल रूप से शाहगंज, जौनपुर
का रहने वाला था। 2018 में उसकी शादी हुई थी और वह पत्नी केसाथ शिवकुटी के गोविंदपुर में बृजेश कुमार के मकान में किराये पर रहता था। मकान केनिचले तल पर ही वह साइबर कैफे चलाता था। करवाचौथ केमौकेपर पत्नी डेढ़ साल की बेटी को लेकर घर चली गई।


मकानमालिक बृजेश शुक्रवार दोपहर ऊपरी तल पर गए तो नीरज केकमरे से बदबू आई। उन्होंने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बहुत प्रयास करने केबाद भी दरवाजा नहीं खुलने पर सूचना दी गई तो पुलिस आ गई। किसी तरह खिड़की से झांककर देखा गया तो नीरज फांसी पर लटका मिला। परिजनों को सूचना देकर पुलिस ने शव को मर्चरी भेजवा दिया। शिवकुटी पुलिस ने बताया कि परिजनों से फोन पर बात हुई लेकिन वह कुछ बता नहीं सके। जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट केबाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed