{"_id":"5ed7f82b8ebc3e90a55e58c1","slug":"woman-raped-and-kidnapped-for-defecation-phoolpur-news-ald277429699","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच के लिए निकली महिला को अगवा कर दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौच के लिए निकली महिला को अगवा कर दुष्कर्म
विज्ञापन
उतरांव थाना क्षेत्र के एक गांव में दोपहर तकरीबन तीन बजे के करीब शौच के लिए निकली एक महिला का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। एक दिन बाद उसका हाथ-पैर और मुंह बांधकर आरोपी घर के पास खेत में फेंक गए। महिला खेत में बेहोश पड़ी हुई थी। घटना की सूचना उतरांव पुलिस को देते हुए परिजनों ने महिला को इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
उतरांव थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला एक जून को दोपहर घर से शौच के लिए खेत में गई हुई थी। आरोप है कि चार पांच की संख्या में पहले से ही घात लगाए बैठे अपहरणकर्ताओं ने उसकी पिटाई कर उसे दबोच लिया। इस दौरान जब वह चीखने चिल्लाने लगी तो अपहरणकर्ताओं ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और चारपहिया वाहन में बैठाकर उठा ले गए। इस दौरान उसकी पिटाई करने के साथ दुराचार भी किया।
अगले दिन सुबह कपड़े से उसका हाथ पैर और मुंह बांधकर उसके घर के पास स्थित खेत में फेंककर चले गए। घटना की जानकारी होने पर महिला के पति ने थाना उतरांव में गांव के ही एक युवक सहित उसके चार अन्य साथियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसे एक निर्जी नर्सिंग होम में इलाज के लिए आइसीयू वार्ड में रखा गया है। थानाध्यक्ष उतरांव सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है, जांच की जा रही है। फिलहाल, महिला के साथ इस तरह की घटना कैसे घटी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।