फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman kills husband by stabbing him with sharp weapon, police arrested

प्रयागराज : महिला ने धारदार हथियार से वार कर की पति की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 29 Nov 2024 02:50 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कोरांव (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, कोरांव (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 29 Nov 2024 02:50 PM IST
सार

पत्नी सीमा देवी ने बृहस्पतिवार की शाम को फोन कर अपने पति को कमरे पर आने के लिए कहा। आरोप है कि पति जैसे ही कमरे पर पहुंचा कि पहले से ही घात लगाकर बैठी पत्नी ने उसके ऊपर धारदार हथियार से वार करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Woman kills husband by stabbing him with sharp weapon, police arrested
घटना के बाद सहमे बच्चे। - फोटो : संवाद

विस्तार

नगर पंचायत कोरांव के चमनगंज मोहल्ले में बृहस्पतिवार की रात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पत्नी ने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। उसने पहले पति के सिर पर बल्ले से वार किया। जब वह गिर गया तो धारदार हथियार से गला रेता और सिर पर लोढ़े से वारकर मौत के घाट उतार दिया। सुबह सूचना पर पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया और जांच शुरू कर दी है। आरोपी महिला ने पूछताछ में बताया कि पति उसे आए दिन मारता पीटता था, इसी वजह से उसने हत्या की है।

विज्ञापन


राम उजागिर (43) निवासी कपूरी बढ़ैया, थाना कोरांव का चमनगंज मोहल्ले में एक मकान था। यहां उसकी पत्नी सीमा देवी दो बच्चों के साथ रहती थी। उसके दोनों बच्चे सत्यम कक्षा सात व प्रियांशी कक्षा 10 में कोरांव के गोपाल विद्यालय इंटर कॉलेज में पढ़ते हैं। बृहस्पतिवार रात सीमा ने पति राम उजागिर को फोन कर कोरांव वाले घर बुलाया था।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में आरोपी सीमा ने बताया कि जब से उसकी शादी हुई है तब से पति आए दिन मारता-पीटता था। वह बच्चों के सामने उसे बेइज्जत करता रहता था। जिससे वह आजिज आ गई थी। बृहस्पतिवार रात कोरांव वाले घर पर पति पहुंचा तो बल्ले से उसके सिर पर कई वार कर किए। जब वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया तो कटवासा से गला रेत दिया और लोढ़े से कूंचकर हत्या कर दी। उसने पति के निजी अंग पर भी लोढ़े से वार किया था। मृतक की माता सुखवंती देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। रमाकांत भाई की मौत से बदहवास था। उसके दोनों बच्चे मां के पास बदहवास बैठे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को निशुल्क पढ़ाता था

मृतक राम उजागिर अपने पैतृक गांव में रहकर घर का काम और चक्की चलाता था। उसने एक संस्था खोली थी और यहीं पर कुछ बच्चों को निशुल्क पढ़ाता था।

दूसरे कमरे में लेटी थी पत्नी, बच्चे दुबक कर रोते रहे

आरोपी पत्नी बेड पर बैठे बच्चों के पास जमीन पर लेटी थी। दूसरे कमरे में पति का शव पड़ा था। आरोपी पत्नी सीमा अपने गांव में ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। पिता की हत्या के बाद बेटी प्रियांशी बेड पर बैठी हुई थी और आंखों से आंसू टपक रहे थे। बेटा सत्यम बेड बगल रखे कूलर के पीछे दुबककर बैठा था।

एसीपी मेजा रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में महिला आए दिन मारने-पीटने की बात बता रही है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed