फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman falls from roof in suspicious condition, dies

Prayagraj News: संदिग्ध हालत में छत से गिरी महिला, मौत

Wed, 07 Feb 2024 04:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 07 Feb 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Woman falls from roof in suspicious condition, dies
धूमनगंज थाना क्षेत्र के भागलपुरवा गांव में मंगलवार को एक महिला की संदिग्ध हालत में छत से गिरकर मौत हो गई। उसके शरीर पर दर्जनों चोट के निशान मिले हैं। मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

कौशाम्बी निवासी आरती देवी (30) की भागलपुरवा के रहने वाले मनोज कुमार के साथ शादी हुई थी। दोनों से चार बेटी व दो बेटे हैं। मनोज मजदूरी करके अपना परिवार चलाता है। मंगलवार दाेपहर को आरती संदिग्ध परिस्थिति में छत से गिर गई। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसआरएन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पति मनोज पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक महिला के पूरे शरीर पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन

पड़ोसियों ने बताया कि महिला का पति आए दिन शराब पीकर उसे मारता-पीटता था। धूमनगंंज एसीपी वरुण कुमार ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को महिला का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed