{"_id":"693b1e45cc45fbe7da0cbfcc","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-memu-train-naini-news-c-407-1-mn11001-9367-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: मेमू ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: मेमू ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
Fri, 12 Dec 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 12 Dec 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो कैप्शन: मृतका सरोजा देवी की फाइल फोटो।
दिल्ली–हावड़ा रेल मार्ग पर बुधवार रात मिर्जापुर की ओर जा रही मेमू ट्रेन की चपेट में आने से बादपुर गांव निवासी सरोजा देवी (51) पत्नी भगवानदास सोनकर की मौत हो गई। ट्रेन चालक ने घटना की जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम को दी।
मांडारोड स्टेशन मास्टर की सूचना पर भारतगंज चौकी प्रभारी सुभाष सिंह, संदीप राजपूत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान न हो पाने पर शव को एसआरएन भेज दिया गया। बृहस्पतिवार सुबह मृतका के परिजन पुलिस चौकी पहुंचे। तस्वीर देखकर परिजनों ने शव की पहचान सरोज देवी के रूप में की। मृतका के बेटों संजय, कन्हैया, पवन और बहू नीति का रो-रोकर बुरा हाल रहा।