{"_id":"691cd9e08cbc5b395a0b8a4b","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-a-private-bus-allahabad-news-c-407-1-mn11001-8859-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: निजी बस की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: निजी बस की चपेट में आने से महिला की मौत
विज्ञापन
क्षेत्र के भरारी–लालगंज मार्ग पर सोमवार देर शाम इलाज कराकर घर लौट रही महिला को निजी बस ने कुचल दिया। जबकि बाइक सवार बेटा बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि चालक फरार हो गया।
मिर्जापुर थाना लालगंज क्षेत्र के काशीनाथ गांव निवासी अखिलेश कुमार ने मांडा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपनी मां ननकी देवी (51) पत्नी रामनरायन को प्रयागराज से डॉक्टर को दिखाकर घर लौट रहे थे। धरी गांव के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे निजी बस के चालक ने अचानक कट मार दी। ननकी बस के पिछले पहिये की चपेट में आ गईं और मौके पर मौत हो गई।
सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर मांडा अनिल कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बस को घटनास्थल से ही सीज कर लिया गया। जबकि फरार बस चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
हादसे की खबर मिली तो बेटे महेश लाल, दिनेश कुमार, अखिलेश कुमार और शैलेश कुमार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने प्रयागराज शहर में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।