फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman carrying innocent daughter in lap hit by car, dies

Prayagraj : मासूम बेटी को गोद में लेकर जा रही महिला को कार ने मारी टक्कर, मौत

Thu, 07 May 2026 01:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 07 May 2026 01:45 PM IST
सार

अल्लापुर में अनियंत्रित कार ने मां-बेटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मां मनीता भारतीया (28) पर कार का पहिया चढ़ गया, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं, उनकी चार वर्षीय बेटी बाल-बाल बच गई।

विज्ञापन
Woman carrying innocent daughter in lap hit by car, dies
accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

अल्लापुर में अनियंत्रित कार ने मां-बेटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मां मनीता भारतीया (28) पर कार का पहिया चढ़ गया, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं, उनकी चार वर्षीय बेटी बाल-बाल बच गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और लोगों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए चक्का जाम कर दिया। इससे करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा।

विज्ञापन


जॉर्ज टाउन पुलिस ने परिजनों को आश्वासन देकर किसी तरह से मामला शांत कराया। अल्लापुर के हादीगंज में मनीता भारतीया अपने पति रोहित भारतीया और बेटी के साथ रहती थीं। वह घरेलू कार्य करती थीं। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे वह बेटी लाडो को लेकर काम पर जा रही थीं।
विज्ञापन


खजूर लाइन अप्पा सिंह गली के पास पहुंचीं तो पीछे से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में लाडो छिटककर दूर जा गिरी, जबकि मनीता के ऊपर कार का पहिया चढ़ गया। घटना के बाद आरोपी चालक कार लेकर मौके से भाग निकला। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें एसआरएन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान गुस्साए परिजनों व रिश्तेदारों ने चक्का जाम कर दिया। उनकी मांग थी कि कार मालिक को मौके पर बुलाया जाए और परिवार को आर्थिक मदद दिलाई जाए।


पुलिस ने सास उर्मिला देवी की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जॉर्ज टाउन थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में महिला की मौत हुई है, पोस्टमार्टम के बाद लोगों ने चक्काजाम किया था, लेकिन उन्हें समझाकर मामले को शांत करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed