फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   woamn corporator came to public accused her hesband .

महिला पार्षद सामने आई, कहा पति के उत्पीड़न के कारण नहीं गई घर

Thu, 18 Apr 2019 12:40 AM IST
विनोद सिंह News Desk, Amarujala, Prayagraj
News Desk, Amarujala, Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 18 Apr 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
woamn corporator came to public accused her hesband .
crime with woman

भाजपा की महिला पार्षद नीलम यादव बुधवार को सामने आईं और अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उत्पीड़न के कारण घर नहीं जा रही हैं। उन्होंने महिला थाने में पति तथा ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इससे पहले पार्षद के पति ने झूंसी में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


नैनी के वार्ड नंबर 59 चक भटाही मोहल्ले से नीलम यादव बीजेपी पार्षद एवं नगर निगम कार्यकारिणी की सदस्य हैं। उनके पति रजनीश ने झूंसी थाने में मंगलवार को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 14 अप्रैल को घर से निकलीं। उसके बाद से लापता हैं। बुधवार को नीलम सामने आईँ और महिला थाने पहुंचकर पति और ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। तहरीर के मुताबिक उनका मायका एमआईजी, झूंसी में है। 28 नवंबर 2004 को उनकी शादी रजनीश यादव निवासी चक रघुनाथ (पंजाबी हाता), नैनी के साथ हुई थी।
विज्ञापन


शादी के बाद उनके दो बच्चे बेटा कृष्णा (10) व बेटी रात्रिका (7) हुए। उनकी शादी के बाद उनके माता पिता की मौत हो गई। जिसके बाद मां-बाप की सारी संपत्ति उनके नाम हो गई। नीलम यादव का आरोप है कि उसके पति, सास-ससुर एवं देवर मिलकर उसका झूंसी वाला मकान बेचने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर 13 अप्रैल को उन्हें मारा पीटा और जिंदा जलाने की कोशिश की। डरी सहमी महिला पार्षद ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। अगले दिन 14 अप्रैल को सुबह छह बजे के आस-पास मौका पाकर घर से भागकर अपनी जान बचाई। नीलम के मुताबिक उनकी जान को लगातार खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए छिपकर रह रही हैं। उनके दोनों बच्चे भी ससुरालियों के पास हैँ। उनकी तहरीर पर धारा 323, 504, 506, 498ए एवं 3/4 डीपी एक्ट के तहत रिपोर्ट लिखी गई है।  महिला थाना प्रभारी दीपा गौर ने बताया कि महिला पार्षद नीलम यादव की तहरीर पर दहेज उत्पीडन का मुकदमा लिखा गया है। जिसकी विवेचना महिला एसआई सुशीला तिवारी को सौंपी गई है। दूसरी तरफ थाना प्रभारी झूंसी दिवाकर सिंह यादव ने बताया कि जब महिला पार्षद स्वयं मुकदमा लिखा रही हैं, तो उनकी गुमशुदगी प्रकरण स्वत: खत्म हो गया। अब जो भी जांच होगी वह महिला थाने से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed