फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   With limited screens ' Kbali ' received unlimited audience

सीमित स्क्रींस वाले ‘कबाली’ को मिले असीमित दर्शक 

Sat, 23 Jul 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 23 Jul 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
With limited screens ' Kbali ' received unlimited audience
कबाली फिल्म
दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कबाली’ संगमनगरी में भले ही पीवीआर समेत चुनिंदा सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन शहरियों ने दिल खोलकर स्वागत किया। सिंगल स्क्रींस पर भी ‘कबाली’ देखने के लिए दर्शकों की भीड़ टिकट खिड़की तक पहुंची। ‘कबाली’ के 11 शो चले, जिसमें से आधे हाउसफुल रहे। दर्शकों की भीड़ को देखते हुए सिनेमाघर संचालक शो की संख्या बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


पीवीआर में ‘कबाली’ के चार शो चलाए गए, जिसमें दो शो हाउसफुल रहे। एक शो तेलगू भाषा में चलाया गया। जिसमें दर्शकों की संख्या 85 प्रतिशत रही। पीवीआर मैनेजर पल्लव हजारिका ने बताया कि फिल्म को लेकर दर्शकों का रिस्पांस काफी अच्छा है। फिल्म को लेकर एडवांस बुकिंग भी हो रही है। इसके अलावा सुल्तान, ग्रेट गैंड मस्ती, मदारी के शो भी चले। सुल्तान के शो कम हो गए हैं, अब सिर्फ पांच शो ही चल रहे हैं। वहीं बिग सिनेमाज में भी तीन शो चलाए गए।
विज्ञापन


यहां भी दो शो हाउसफुल रहे। बिग सिनेमा मैनजर अभिषेक ने बताया कि दर्शकों की संख्या को देखते हुए एक शो बढ़ाया जा रहा है। शनिवार से पायल में भी एक शो चलेगा। स्टारवर्ल्ड सिनेमाज में चार शो चलाए गए। जिसमें दर्शकों की संख्या 60 प्रतिशत रही। स्टारवर्ल्ड सिनेमाज के आशुतोष ने बताया कि वीकेंड में दर्शक पहुंचेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed