फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Will work first then thing: DM

पहले काम करूंगा फिर बात : डीएम

Fri, 27 Oct 2017 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 27 Oct 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
Will work first then thing: DM
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
नवनियुक्त जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बृहस्पतिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। पद ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से अपनी पहली बातचीत में उन्होंने साफ कहा कि वह पहले काम करेंगे फिर बात करेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि इलाहाबाद के सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक गौरव को बनाए रखने के साथ-साथ जिले में चल रहे विकास कार्यों को समय से पूरा करना एवं समस्याओं का निस्तारण उनकी प्राथमिकता होगी। पत्रकारों से कहा कि समाचारपत्रों के माध्यमोें से संवाद कायम करने एवं जन समस्याओं के बारे में उनके सुझाव पर निरंतर अमल किया जाएगा।
विज्ञापन


इलाहाबाद जैसे ऐतिहासिक नगर का डीएम बनाए जाने पर सुहास ने गर्व जताया। बताया कि वह पूर्वांचल के कई जिलों में वह जिलाधिकारी, सीडीओ और एसडीएम रह चुके हैं, इस अनुभव के बल पर वह जिले की समस्याओं का निस्तारण करेंगे। कुंभ संबंधी व्यवस्था के सवाल पर कहा कि कुंभ आयोजन के पूर्व माघ मेले को उसी स्तर पर संपन्न कराया जाएगा। शासन की अपेक्षाओं के अनुरूप इलाहाबाद में दिव्य एवं भव्य कुंभ का आयोजन होगा। पद ग्रहण करने के बाद शाम को वह संगम क्षेत्र स्थित घाटों का निरीक्षण करने गए, जहां छठ पूजा की व्यवस्था की गई है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं पर बातचीत भी की। हिदायत दी की पूजा के दौरान किसी भी तरह की असुविधा न हो।
विज्ञापन


2007 बैच के आईएएस अधिकारी सुहास एलवाई मूलरूप से कर्नाटक के हासन क्षेत्र के रहने वाले हैं। प्राथमिक शिक्षा कर्नाटक में पूरी करने के बाद बंगलूरू के सूरथकल एनआईटी से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। प्रशासनिक सेवा में आने से पहले वह पहले बंगलूरू और बाद में जर्मनी में साफ्टवेयर इंजीनियर के तौर सेवा दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासनिक अनुभव के बारे में बातें साझा करते हुए उन्होंने बताया कि वह इससे पूर्व में आगरा और आजमगढ़ में एसडीएम, मथुरा में सीडीओ और सोनभद्र, महाराजगंज, हाथरस, जौनपुर, आजमगढ़ में जिलाधिकारी एवं विशेष सचिव आबकारी लखनऊ के तौर पर काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed