फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Will strive to take appropriate action on employees' issues as soon as possible: Justice Siddharth Varma

कर्मचारियों की समस्याओं पर यथाशीघ्र उचित कार्रवाई का प्रयास करेंगे : न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Will strive to take appropriate action on employees' issues as soon as possible: Justice Siddharth Varma
विज्ञापन

कर्मचारियों-अधिकारियों की समस्याओं व मांगों को मुख्य न्यायाधीश के समक्ष रखने और प्रशासन-कर्मचारियों के बीच समन्वय बनाने में संघटन की महत्वपूर्ण भूमिका है। कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर यथाशीघ्र उचित कार्रवाई सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जाएगा। ये बातें उच्च न्यायालय कर्मचारी अधिकारी संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा ने कहीं।
बृहस्पतिवार को उच्च न्यायालय कर्मचारी अधिकारी संघ की ओर से हाईकोर्ट परिसर स्थित मार्बल हॉल में संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा के स्वागत व अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान संघ के निवर्तमान अध्यक्ष व वर्तमान में बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समारोह में शामिल हुए। उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से संघ की चाबी न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा को सौंपकर अध्यक्ष पद का दायित्व प्रदान किया।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली, न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन, न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह, न्यायमूर्ति सरल श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता और न्यायमूर्ति अजित कुमार रहे। महानिबंधक मनजीत सिंह श्योरान और विशेष अधिकारी (सतर्कता) कृष्ण बिहारी दीपक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा ने कहा कि अध्यक्ष के रूप में उनका प्रयास रहेगा कि कर्मचारियों और अधिकारियों से जुड़े विषयों को उचित मंच तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए।

इस दौरान महासचिव निखिल कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजयनंद द्विवेदी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह, संयुक्त सचिव बृजेश यादव, सहायक सचिव अंकुर, कोषाध्यक्ष प्रकर्ष मालवीय, खेल सचिव जुनैद अहमद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed