क्षेत्र के उल्दा में भाजपा विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने ईंट भट्ठा मालिकों के साथ बैठक की। भट्ठा संचालकों ने विभिन्न विभागों द्वारा उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया। संचालकों ने कहा कि कभी खनन तो कभी बाल श्रम के नाम पर परेशान किया जाता है।
विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने कहा कि क्षेत्र में सैकड़ों ईंट भट्ठे संचालित किए जा रहे हैं। यह हजारों लोगों के लिए रोजगार का भी जरिया है। इसलिए किसी भी ईंट भट्ठा कारोबारी को परेशान नहीं होने देंगे। साथ ही कहा, ईंट-भट्ठा मालिक मानक का जरूर पालन करें। इस दौरान सहकारी संघ के निदेशक उपेंद्र सिंह, युवा नेता वैभव करवरिया, प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष घनश्याम शुक्ल उर्फ चुन्नू भाई, पिंटू नेता ब्रह्मदीन पांडेय, कृष्ण चंद्र पांडेय, अबरार अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद