फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Will be exciting combat , a post now 20 contenders

रोमांचक होगा मुकाबला, एक पद पर अब 20 दावेदार

Wed, 30 Sep 2015 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 30 Sep 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
Will be exciting combat , a post now 20 contenders
इलाहाबाद। पहले चरण का चुनाव काफी रोमांचक होगा। दूसरे एवं अंतिम दिन यमुनापार के पांच ब्लॉकों से जिला पंचायत सदस्य के 23 पदों के लिए नामांकन करने वालों की कुल संख्या 470 तक पहुंच गई। अब एक पद के लिए 20-20 दावेदार चुनाव मैदान में हैं। इनमें निवर्तमान अध्यक्ष रेखा सिंह भी शामिल हैं, जिन्होंने दो वार्डों से पर्चा दाखिल किया। वहीं, पांच ब्लॉकों से क्षेत्र पंचायत सदस्य के 567 पदों के लिए 3097 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

 
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत करछना, मांडा, कोरांव, उरुवा और मेजा ब्लॉक में जिला पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन का मंगलवार को अंतिम दिन था। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन जिला पंचायत परिसर में हुआ। नामांकन के लिए दूसरी दिन और अधिक प्रत्याशी जिला पंचायत पहुंचे। पहले दिन 193 तो दूसरे एवं अंतिम दिन 277 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए।
विज्ञापन


इनमें निवर्तमान अध्यक्ष रेखा सिंह ने दो वार्ड कोरांव फर्स्ट एवं मांडा चतुर्थ से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए पर्चा दाखिल किया। प्रत्याशियों और समर्थकों की भीड़ के कारण नामांकन कक्ष में धक्कामुक्की जैसी स्थिति रही। वहीं, जिला पंचायत के बाहर भी मेयोहाल चौराहे से कचहरी जाने वाली रोड पर जाम लगा रहा। ब्लॉक मुख्यालयों में भी नामांकन कराने के लिए दिनभर प्रत्याशियों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम दिन मेजा में 373, मांडा में 432, उरुवा में 467, करछना में 330 और कोरांव ब्लॉक में 631 प्रत्याशियों ने ब्लॉक मुख्यालयों में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए पर्चे दाखिल किए। चुनाव मैदान में कितने प्रत्याशी बचते हैं, यह नाम वापसी के बाद तय होगा। इन ब्लॉकों में 30 सितंबर एवं पहली अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच, तीन अक्तूबर को नाम वापसी एवं प्रतीक आवंटन और नौ अक्तूबर को मतदान होगा।


जिला प्रशासन ने पंचायत चुनाव के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अटल राय के अनुसार विकास भवन स्थित जन सुविधा केंद्र को निर्वाचन कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम के फोन नंबर ‘0532-2548077’ पर चुनाव से संबंधित जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed