{"_id":"68ab7870f19e33e5810d0891","slug":"wife-dies-and-husband-injured-as-kutcha-house-collapses-allahabad-news-c-257-1-sald1006-116446-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: कच्चा मकान गिरने से पत्नी की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: कच्चा मकान गिरने से पत्नी की गई जान
विज्ञापन
बारिश के कारण मऊआइमा के सिसवां गांव में एक कच्चा मकान गिर गया जिसके मलबे में दबकर वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
जानकारी के अनुसार, कन्हैया लाल (65) पत्नी मंजऊका देवी (60) और तीन पुत्र तथा दो पुत्रियों के साथ जर्जर मकान में सोए हुए थे। रविवार की सुबह उनकी नींद खुलती कि इससे पहले ही खपरैलनुमा कच्चा मकान भरभराकर ढह गया, जिसके मलबे में दंपती दब गए, जबकि बच्चे बाल-बाल बच गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए।
कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे पति और पत्नी को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक मंजऊका देवी की माैत हो गई। वहीं, कन्हैया लाल को जख्मी हालत में अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने इसकी रिपोर्ट प्रशासन को दी है। वहीं, परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के वृद्धा का अंतिम संस्कार कर दिया।