फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Husband and Wife Committed Suicide by Hanging in Pratapgarh News in Hindi

Pratapgarh News: पति को फंदे पर लटकता देख पत्नी ने भी की खुदकुशी! हत्या की आशंका पर पुलिस ने पिता-भतीजा उठाया

Sun, 05 Mar 2023 11:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 05 Mar 2023 11:11 AM IST
सार

प्रतापगढ़ में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दंपती ने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं महिला के परिजनों ने परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या की आशंका पर पिता और भतीजे को घर से उठा लिया और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Husband and Wife Committed Suicide by Hanging in Pratapgarh News in Hindi
मौके पर मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रतापगढ़ जिले के सांगीपुर थाना इलाके के पूरब देउम गांव में शुक्रवार की रात कमरे में पति को फांसी के फंदे पर लटकता देख पत्नी ने खुदकुशी कर ली। इससे घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया तो पुलिस मृतक के पिता, भाई, भतीजे को थाने उठा ले गई। सांगीपुर थाना क्षेत्र के पूरब देउम गांव का सोनू सरोज (35) दिल्ली में रहकर कमाई करता था। बीते सोमवार को वह दिल्ली से घर आया था। 
विज्ञापन


शुक्रवार की रात सोनू के बड़े भाई के बेटे की शादी के बाद बहू घर आई थी। गांव की महिलाएं बड़े भाई के मकान में लोक गीत गा रहीं थी। देर रात कार्यक्रम से घर लौटे सोनू सरोज ने कमरे के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद जेठ के घर से उसकी पत्नी मिथलेश (32) भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके शोर मचाने पर सोनू की मां प्रेमा देवी, पिता लक्ष्मण, बड़ा भाई व भतीजा भागकर मौके पर पहुंचे। सोनू के शव को नीचे उतारकर बाहर निकाला। परिवार के पुरुष पड़ोस में रहने वाले चिकित्सक को बुलाने के लिए भागे। इस बीच मिथलेश ने भी उसी कमरे में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। यह देख परिजन रोने बिलखने लगे।
 

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मृतक की बेटी प्रीति, अंतिमा से बातचीत कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार की सुबह मृतका के मायके वाले पहुंचे। मृतका के पिता अमेठी के संग्रामपुर रानीपुर गांव निवासी सुखराम सरोज ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि जमीन के बंटवारे के विवाद में सोनू व उसकी पत्नी को उसके बड़े भाई व भतीजे ने पिटाई के बाद फांसी के फंदे पर लटका दिया।
 

आरोप लगने के बाद पुलिस मृतक के पिता, बड़े भाई व भतीजे को हिरासत में लेकर थाने चली गई। हालांकि बाद में बड़े भाई को मर्चरी भेजा। पिता व भतीजे को हिरासत में ले रखा है। सूत्रों के अनुसार मृतकों की मौत का कारण फांसी लगाने से स्पष्ट हुआ है। सांगीपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी पूछताछ की जा रही है।
 

बच्चों के पालन-पोषण को लेकर ननिहाल व ससुराल पक्ष में चल रहा विवाद

मृतक सोनू की मौत के बाद उसके ससुर सुखराम मृतक की बड़ी बेटी दिव्यांशी, प्रीती, अंतिमा व बेटे जिगर को अपने साथ रखने के लिए तैयार हैं। मृतक के एक वर्षीय मासूम बेटे को शायद यह नहीं पता कि उसके मां- बाप अब दुनिया में नहीं हैं। इधर, मृतक सोनू की मां प्रेमी देवी बच्चों का पालन- पोषण करने की जिम्मेदारी लेती रही। जिसे लेकर पुलिस भी परेशान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed