फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Why would remain even after the disputes in Noida Rama Raman : HC

विवादों के बाद भी नोएडा में ही क्यों रहना चाहते हैं रमा रमण: हाईकोर्ट

Sun, 21 Aug 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 21 Aug 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। हाईकोर्ट ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस वे अथॉरिटी के सीईओ रमा रमण से पूछा है कि इतने विवादों के बावजूद भी वह नोएडा में ही क्यों बने रहना चाहते हैं। वह स्वयं इस पद को क्यों नहीं छोड़ देते। अदालत ने उनके कार्यकाल के दौरान यादव सिंह द्वारा किए गए घोटाले पर भी सवाल उठाया। इस मामले पर अभी सोमवार 22 अगस्त को भी बहस होगी। अखिल भारतीय मानव कल्याण एवं समाजोत्थान समिति की जनहित याचिका पर मुख्य न्यायमूर्ति दिलीप बी भोसले और न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की खंडपीठ सुनवाई कर रही है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से बताया गया कि सीईओ के पद के लिए कई अधिकारियों के नाम पर विचार हुआ मगर सिविल सर्विसेज बोर्ड ने रमा रमण को ही इस पद के लिए सर्वाधिक उपयुक्त माना। इस बोर्ड का सदस्य प्रमुख सचिव नियुक्ति भी होता है। कोर्ट ने जानना चाहा कि रमा रमण जिस प्रोजेक्ट को देख रहे हैं वह कब तक पूरा होगा। मुख्य स्थायी अधिवक्ता रमेश उपाध्याय ने जानकारी दी कि रमा रमण मेट्रो और यमुना ब्रज का कार्य देख रहे हैं इसके मार्च 2017 तक पूरा होने की उम्मीद है। रमा रमण की ओर से दलील दी गई कि 28 सितंबर 2015 को उनको नोएडा का सीईओ नियुक्त किया गया। हालांकि वह 2012 से समय-समय पर अतिरिक्त प्रभार पर रहे हैं। कोर्ट में प्रस्तुत उनकी तैनाती के चार्ट को देखने के बाद अदालत ने कहा कि इसे देखने से ऐसा लग रहा है कि रमा रमण ही लगातार रहे हैं बाकी अधिकारी बीच-बीच में कुछ समय के लिए आते रहे हैं। मामले की सुनवाई सोमवार 22 अगस्त को होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed