फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   White Cement

व्हाइट सीमेंट बताकर सैकड़ों घरों में पुतवा दिया सफेद पाउडर

Sat, 26 Oct 2019 12:46 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
White Cement
White Cement
करेली व औद्योगिक क्षेत्र में अवैध फैक्ट्री पकड़े जाने पर खुलासा
विज्ञापन

कुल आठ लोग गिरफ्तार, ब्रांडेड कंपनियों की सैकड़ों बोरियां बरामद
प्रयागराज। दीपावली पर जिले के सैकड़ों घरों में व्हाइट सीमेंट के नाम पर सफेद पाउडर पुतवा दिया गया। इसका खुलासा करेली व औद्योगिक क्षेत्र में नकली व्हाइट सीमेंट फैक्ट्री पकड़े जाने के बाद हुआ। पुलिस ने कुल आठ लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से व्हाइट सीमेंट कंपनियों की सैकड़ोें खाली बोरियों समेत अन्य सामान बरामद किया है।

पहली कार्रवाई औद्योगिक थाना क्षेत्र में हुई। यहां बृहस्पतिवार रात मुखबिर की सूचना पर व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ के विजेंद्रनाथ राय व अन्य ने महुवारी स्थित विमल देवी जूनियर हाईस्कूल के एक कमरे में छापा मारा तो वहां नकली व्हाइट सीमेंट फैक्ट्री पकड़ी गई। मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बिरला व्हाइट की 300 खाली बोरियां व भारी मात्रा में मिलावटी व्हाइट सीमेंट से भरी बोरियां बरामद हुईं। पकड़े गए लोगों में अरुण कुमार, सदाशिव, दिनेश, रितेश गुप्ता व अरुण गुप्ता शािमल हैं। उधर, भोर में करेली के बख्शीमोढ़ा में दबिश देकर यूनिटी पब्लिक स्कूल के पास स्थित मकान में भी नकली व्हाइट सीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया। यहां से संदीप मिश्रा, कृष्ण कुमार बाजपेई व विजय बहादुर को पकड़ा गया जो मजदूरी करते हैं। इन्होंने बताया कि मास्टरमाइंड बख्शीमोढ़ा निवासी मुजफ्फर हुसैन है और वही बता सकता है कि नकली सीमेंट बनाने के लिए वह कच्चा माल कहां से लाता है और फिर यह नकली सीमेंट किसे बेचता है। पुलिस ने इनके कब्जे से भी सैकड़ों बोरी नकली सीमेंट व ब्रांडेड कंपनियों की खाली बोरियां बरामद कीं। पुलिस ने बताया कि सरगना मुजफ्फर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed