प्रयागराज : गंगा स्नान करते समय एमएनएनआईटी के दो छात्र डूबे, पुलिस और गोताखोर तलाश में जुटे
मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में पढ़ने वाले बीटेक के पांच छात्र स्नान करने के लिए शिवकुटी थाना क्षेत्र के कोटेश्वर महादेव मंदिर के सामने स्थित गंगा घाट पर गए थे। बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11 बजे स्नान करने के दौरान ही पांचों छात्र गहराई में चले गए और डूबने लगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवकुटी थाना क्षेत्र के कोटेश्वर महादेव मंदिर के पास गंगा नदी में स्नान करने गए बीटेक के दो छात्र गहरे पानी में समा गए। छात्रों के डूबते देख साथ में स्नान करने गए दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घाट पर मौजूद गोताखोरों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन दोनों का कहीं सुराग नहीं लगा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर पूछताछ कर रही है।
मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में पढ़ने वाले बीटेक के पांच छात्र स्नान करने के लिए शिवकुटी क्षेत्र के कोटेश्वर महादेव मंदिर के सामने स्थित गंगा घाट पर गए थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे स्नान करने के दौरान ही पांचों छात्र गहराई में चले गए और डूबने लगे। तीन छात्र किसी तरह से बाहर निकल आए, जबकि दीपेंद्र सिंह और विकास मौर्य गहराई में चले गए। दोनों को डूबते देख साथ में स्नान करने गए दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।