फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Wheat procurement in Prayagraj reached 136% of the target.

Prayagraj News: प्रयागराज में लक्ष्य के मुकाबले 136 फीसदी हुई गेहूं की खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement in Prayagraj reached 136% of the target.
जिले में इस रबी सरकार की तरफ से गेहूं की रिकॉर्ड खरीद की गई है। प्रयागराज में 57,000 मीट्रिक टन लक्ष्य के मुकाबले इस बार 77,990.88 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। यह निर्धारित लक्ष्य का 136.83 फीसदी है। जिले में 146 गेहूं क्रय बनाए गए थे।
विज्ञापन

प्रयागराज के संभागीय खाद्य विपणन नियंत्रक राजू पटेल के अनुसार, गेहूं खरीद के लिए मोबाइल वैन सेवा भी शुरू की गई थी। मंडल में प्रयागराज के बाद प्रतापगढ़ की स्थिति गेहूं खरीद में अच्छी रही है। प्रतापगढ़ में 23,500 मीट्रिक टन के सापेक्ष 29,161 मीट्रिक टन खरीद हुई है। यह लक्ष्य का 124 फीसदी है।
विज्ञापन

फतेहपुर में इस सीजन में 38,500 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष 37,420 मीट्रिक टन की गेहूं खरीद हुई है। कौशाम्बी में 54,500 मीट्रिक टन का लक्ष्य तय था लेकिन यहां केवल 32,293 मीट्रिक टन की खरीद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को सहूलियत देने और उनका ट्रांसपोर्ट का खर्च कम करने के लिए प्रदेश की योगी सरकार ने गेहूं क्रय नीति में कई बदलाव किए हैं जिसके बेहतर नतीजे सामने आए हैं। सरकार ने गेहूं की खरीदारी बढ़ाने के लिए पिछली बाद की तरह इस साल भी क्रय केंद्रों के साथ ही मोबाइल क्रय केंद्र की व्यवस्था की।
सरकार के निर्देश पर इस बार गेहूं की खरीद किसानों के घरों से भी की गई। मंडल में 35 मोबाइल वैन इसके लिए चौबीस घंटे सक्रिय रहीं जो गेहूं खरीद के लिए किसानों के घरों तक पहुंचीं।

रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए 2,585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है जो पिछले वर्ष से 160 रुपये अधिक है। खाद्य व रसद विभाग ने गेहूं के मूल्य भुगतान को सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (पीएफएमएस) के माध्यम से सीधे किसानों के आधार लिंक खाते में 48 घंटे के अंदर करने की व्यवस्था बनाई है। इसके अलावा किसानों को 100 क्विंटल से अधिक गेहूं बेचने के लिए उत्पादन सत्यापन की छूट से मिल रही है जिससे सहूलियत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed