{"_id":"6138ec68ff47e25b522d7453","slug":"whatsapp-was-run-on-the-mobile-number-of-the-personal-secretary-of-the-allahabad-high-court-judge-report-filed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज के निजी सचिव के मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप चलाया, नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे भी मांगे, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज के निजी सचिव के मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप चलाया, नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे भी मांगे, मुकदमा दर्ज
Wed, 08 Sep 2021 10:31 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 08 Sep 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
हाईकोर्ट के जज के निजी सचिव नरेश कुमार के सीयूजी नंबर पर एक जालसाज ने व्हाट्सएप चलाना शुरू कर दिया। उसने न सिर्फ व्हाट्सएप चलाया बल्कि कई लोगों को मैसेज भेजकर नौकरी दिलाने की भी बात कही। नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाज ने पैसे भी मांगे। जब नरेश को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने कैंट थाने में जालसाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
नरेश कुमार को बीएसएनएल का सीयूजी नंबर मिला है। वह व्हाट्सएप अपने निजी नंबर पर चलाते हैं। सीयूजी नंबर को वह सिर्फ बातचीत के लिए प्रयोग में लाते थे। तीन सितंबर को नरेश के दोस्त शरद श्रीवास्तव ने उन्हें बताया कि उसके सीयूजी नंबर पर कोई व्यक्ति व्हाट्सएप का प्रयोग कर रहा है। शरद ने इस संबंध में एक स्क्रीन शाट भी नरेश को भेजा। वह हैरान रह गए। पिछले पांच सालों से उन्होंने इस नंबर पर व्हाट्सएप नहीं चलाया था।
विज्ञापन
उन्होंने पता लगाया कि व्हाट्सएप चलाने वाले जालसाज ने कई लोगों को मैसेज भेजकर नौकरी दिलाने की बात कही है। उसने पैसे भी मांगे हैं। इसी कारण उनके मोबाइल नंबर पर पिछले कुछ समय से तमाम अंजान लोगों के फोन भी आ रहे हैं। पहले तो उन्हें कुछ समझ नहीं आया। अब पता चला कि जालसाज ने ही उनका मोबाइल नंबर लोगों को दिया है। इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि नरेश कुमार की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस मामले में साइबर थाने की भी मदद ली जा रही है। जल्द ही जालसाज को पकड़ लिया जाएगा।
युवती के क्रेडिट कार्ड से 50 हजार निकाले
साइबर शातिरों ने सर्कुलर रोड कैंट की रहने वाली श्रद्धा पांडेय के क्रेडिट कार्ड से सात सितंबर को दो बार में 50 हजार रुपये की खरीदारी कर ली। श्रद्धा ने बताया कि उनके फोन पर पहले 25000 कटने का मैसेज आया फिर 24850 रुपये का। जब तक वह बैंक को जानकारी दे पातीं, पैसे कट गए थे। कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
युवती के क्रेडिट कार्ड से 50 हजार निकाले
साइबर शातिरों ने सर्कुलर रोड कैंट की रहने वाली श्रद्धा पांडेय के क्रेडिट कार्ड से सात सितंबर को दो बार में 50 हजार रुपये की खरीदारी कर ली। श्रद्धा ने बताया कि उनके फोन पर पहले 25000 कटने का मैसेज आया फिर 24850 रुपये का। जब तक वह बैंक को जानकारी दे पातीं, पैसे कट गए थे। कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।