फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   what happened to a bride for force hang

आखिर क्या हुआ कि शादी के दूसरे दिन ही दुल्हन ने लगाई फांसी......

Wed, 06 Mar 2019 12:40 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 06 Mar 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
what happened to a bride for force hang
suicide - फोटो : amar ujala

शिवकुटी थाना क्षेत्र के महावीरपुर में शादी के दूसरे दिन ही दुल्हन ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक सुबह उठा देखा कि दुल्हन पंखे से लटक रही है। घटना से शादी वाले घर में हाहाकार मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दुल्हन के मायके वालों को सूचना दी गई। पुलिस का कहना है कि उनके आने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


महावीरपुरी के रहने वाले अशोक कुमार सिंह के बेटे अमित कुमार सिंह की शादी दो मार्च को बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले नरेंद्र सिंह की बेटी मोना सिंह (19) के साथ हुई थी। शादी दो मार्च को प्रयागराज में ही एक गेस्ट हाउस से की गई थी। तीन मार्च को विदाई के बाद लड़की वाले सीतामढ़ी लौट गए। चार मार्च को घर में पूजा तथा अन्य रस्में हुईं। पांच मार्च की सुबह करीब सात बजे अमित की आंख खुली तो वह हक्का-बक्का रह गया। मोना ने पंखे में फंदा लगाकर फांसी लगा ली थी। उसकी चीख सुनकर घर वाले पहुंचे तो वे भी हक्के बक्के रह गए। मोना को फंदे से उतारकर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। मायके वालों को भी फोन कर बताया गया तो वे तुरंत सीतामढ़ी से प्रयागराज के लिए चल दिए। पंचनामा भरने वाले दरोगा शिव चरण लाल ने बताया कि उन्होंने अमित से पूछताछ की। अमित के अनुसार रात में दोनों ने साथ में खाना खाया था। मोना की किसी बात से नहीं लग रहा था कि वह ऐसा कदम उठा सकती है। अभी घर में शादी में आए तमाम मेहमान रुके हुए थे। सभी हतप्रभ हैं कि आखिर क्या हो गया। मायके वालों से भी कई बार फोन कर बात की गई, वह भी कुछ नहीं बता पाए। दरोगा का कहना है कि फिलहाल मायके वालों का इंतजार किया जा रहा है। वह जैसी भी तहरीर देंगे, उसी के अनुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के घर में पसरा मातम, मेहमान हतप्रभ
प्रयागराज। महावीरपुरी के रहने वाले अशोक सिंह के परिवार में टिफिन का काम होता है। उनका बेटा अमित सिंह एमएनएनआईटी के एक मेस में फालोअर है। दो मार्च को अमित की शादी हुई तो परिवार जश्न में डूबा हुआ था। तमाम रिश्तेदार कई दिन पहले आ गए थे। चार मार्च को घर में पूजा थी तो कई लोग और आए थे। अधिकांश लोग रात में रुके थे। सुबह जब हल्ला मचा तो परिवार वालों के रिश्तेदार भी हतप्रभ रह गए। किसी ने कल्पना नहीं की थी कि ऐसा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed