फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   What became of the University Computer Lab in JK

विवि के जेके में आखिर बन गया कम्प्यूटर लैब

Wed, 24 Aug 2016 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 24 Aug 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
What became of the University Computer Lab in JK
इलाहाबाद विश्वविद्यालय - फोटो : Getty
इलाहाबाद। इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के जेके इंस्टीट्यूट का कम्प्यूटर लैब वर्षों की लंबी प्रक्रिया के बाद बनकर तैयार हो गया है। बस उद्घाटन होना बाकी है। 100 कम्प्यूटर वाला लैब आधुनिकतम सुविधाआें से युक्त होगा। इसके साथ दो कांफ्रेस हाल भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन


कम्प्यूटर लैब का शिलान्यास 2008 में तत्कालीन कुलपति प्रोफेसर आरजी हर्षे ने किया था लेकिन उसके बाद काम रुक गया। धीरे-धीरे उस स्थान पर बेकार हो चुके उपकरण डंप होने लगे। हालांकि  कुछ महीने पहले कुलपति प्रोफेसर रतनलाल हांगलू की उस पर नजर पड़ी तो काम फिर से शुरू हुआ। लैब का हर कम्प्यूटर इंटरनेट से जुड़ा होगा। तकरीबन 60 लाख रुपये की लागत से बने लैब में कांफ्रेंसिंग समेत कई सुविधाएं होंगी। इसके साथ दो हाल बने हैं। प्लेसमेंट के लिए आने वाली कंपनियां इन हाल में इंटरव्यू, परीक्षा आदि करा सकेंगी। रजिस्ट्रार प्रोफेसर नरेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि लैब बन चुका है। जल्द ही इसका उद्घाटन हो जाएगा। इसमें इसी सत्र से पढ़ाई शुरू होगी।
विज्ञापन


25 नहीं 17 लाख में लग गए इलेक्ट्रिक उपकरण
इलाहाबाद। (ब्यूरो) खास यह कि कम्प्यूटर लैब का इस्टीमेट तैयार करते समय इलेक्ट्रिक वायर बिछाने तथा अन्य समान के लिए 25 लाख रुपये का बजट बनाया गया था लेकिन मात्र 17 लाख रुपये में सभी इलेक्ट्रिक उपकरण लग गए। ऐसे में पूर्व में तैयार इस्टीमेट को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed