{"_id":"5ea095ad8ebc3e905a08d9f8","slug":"weather-up-to-28-april-rain-expected-allahabad-news-ald274013076","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 तक मौसमी उठापटक, बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 तक मौसमी उठापटक, बारिश के आसार
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से आगामी 28 अप्रैल तक मौसमी उलटफेर का पूर्वानुमान है। वातावरण में बढ़ी नमी से तापमान में भी उतार चढ़ाव हो रहा है। इस बीच धूल भरी आंधी के साथ बारिश के भी आसार बने हैं। मौसम विभाग के मुताबिक संगमनगरी में 24 और 28 को आंधी संग हल्की बारिश हो सकती है।
सूरज के सुर्ख होने से अचानक बढ़ा पारा अब 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया है। मंगलवार को 33.4 डिग्री के मुकाबले बुधवार को अधिकतम पारा 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में गिरावट इस कदर रही कि उमस भरी रात का पारा चढ़ा तो लेकिन 23.8 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जा सका। तीन दिन पहले न्यूनतम तापमान 2602 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं आर्द्रता 76/23 प्रतिशत रही।
मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 24 को बारिश के आसार हैं। इस बीच बादलों की धमाचौकड़ी जारी रहेगी। हिमालय पर हो रही बारिश का प्रभाव मैदानी इलाकों में 28 अप्रैल तक पड़ सकता है। इस दौरान दिन में तेज धूप भी होगी लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापक्रम में गिरावट भी हो सकती है। मौसमी उठापटक का रुख हवा की रफ्तार और स्थानीय चक्रवात पर भी निर्भर करेगा। बुधवार को हवा सुस्त रही, इसलिए बादल ठीक से डेरा नहीं जमा सके।