फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Weather temperature: Fire raining from the sky, heat can break records

मौसम का तापमान : आसमान से बरस रही आग, रिकार्ड तोड़ सकती गर्मी

Tue, 29 Mar 2022 12:25 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 29 Mar 2022 12:25 AM IST
सार

पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहा पारा लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। हालत यह है कि लोग दिन में घरों से निकलने में घबरा रहे हैं। सुबह से ही आसमान से आग बरसने का सिलसिला शुरू हो जाता है।

विज्ञापन
Weather temperature: Fire raining from the sky, heat can break records
तापमान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मार्च के महीने में ही पड़ रही जून जैसी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। सोमवार को प्रयागराज का तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इस बार गर्मी पिछले कई वर्षों का रिकार्ड तोड़ सकती है, ऐसे में फिलहाल आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है।

विज्ञापन



पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहा पारा लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। हालत यह है कि लोग दिन में घरों से निकलने में घबरा रहे हैं। सुबह से ही आसमान से आग बरसने का सिलसिला शुरू हो जाता है। शाम को भी भीषण गर्मी और तपन ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। हालांकि रात में गर्मी से लोगों को हल्की राहत जरूर मिल रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार तापमान में असामान्य रूप से हो रही वृद्धि का सबसे बड़ा कारण है प्रदूषण।

विज्ञापन

चिलचिलाती धूप कर रही परेशान

इसके अलावा रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण भी वायु मंडल का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को सुबह से ही चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान करती रही। दोपहर तक हालत यह हो गयी कि गर्मी के कारण घरों से बाहर निकले लोगों का गला सूखने लगा।



मौसम विज्ञान के प्रो. एचएन मिश्रा के अनुसार अचानक तेजी से बढ़ी गर्मी के पीछे कई कारण हैं। वायु मंडल में हो रहे बदलाव के साथ ही अरब सागर में अलनीनो का प्रभाव बढ़ गया है। यह धारा चिली से चलकर अरब सागर तक पहुंचती है। इसके साथ ही पूर्वी सागर तट पर उष्ण चक्रवात बनने की शुरुआत हो गयी है, जिससे तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। फिलहाल आने वाले दिनों में गर्मी से कोई राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। इस सप्ताह तापमान 40 से 42 डिग्री तक पहुंच सकता है।

अस्पतालों में बढ़ने लगे उल्टी, दस्त और सांस के मरीज
इन दिनों गर्मी बढ़ने के साथ ही दिन और रात के तापमान में अंतर का असर भी पड़ने लगा है। मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के चिकित्सक डॉ. मनोज माथुर के मुताबिक पिछले एक सप्ताह के भीतर ही ओपीडी में उल्टी, दस्त, सांस और एलर्जी के मरीजों की संख्या 20 प्रतिशत तक बढ़ गई है।


उन्होंने बताया कि दिन और रात के तापमान में हो रहे बड़े अंतर से सांस के मरीजों को सबसे अधिक दिक्कत होती है। ऐसे में उन्हें अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा गर्म मौसम में गैस्ट्रोइंट्राइटिस का भी खतरा होता है। इसलिए खुली चीजों का सेवन ना करें। अपने भोजन में मौसमी फल और हरी सब्जियों का अधिक प्रयोग करें। साथ ही नींबू पानी, इलेक्ट्ऱॉल और नारियल पानी का सेवन भी करें ताकि शरीर में पानी की कमी ना हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed