फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   weather news

बादलों का डेरा, बूंदाबांदी से पारा लुढ़का

Thu, 24 Oct 2019 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
weather news
weather news
पश्चिमी विक्षोभ का असर तेज, आज भी छाए रहेंगे बादल
विज्ञापन

रात हुई सर्द, बदले मौसम में दिवाली तक बढ़ेगी ठंड
प्रयागराज। पश्चिमी विक्षोभ का असर तेज होने से बुधवार को दिन भर बादलों का डेरा रहा। कई बार बूंदाबांदी से पारा करीब चार डिग्री धड़ाम हो गया। शाम के साथ रात भी सर्द हो गई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बृहस्पतिवार को बदरी के साथ बूंदाबांदी के पूरे आसार हैं।
बुधवार की सुबह बदरी-बूंदाबांदी से हुई। दिन चढ़ने के साथ मौसम का बदलाव हावी होता गया। दिन भर अलग-अलग इलाकों में बूंदाबांदी ने दिवाली की साफ-सफाई में खलल डाला। शाम को एकबारगी ठंडी हवाओं ने तापमान को झटका दे दिया।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 31 डिग्री से 27.9 डिग्री सेल्सियस पर और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में नमी का बढ़ना मौसम को सर्द बना रहा है। आर्द्रता अपने उच्चतम स्तर 94/59 प्रतिशत पर बनी रही। इससे पारा लुढ़का और लोगों को ठंडक का एहसास हुआ। दिन की अपेक्षा रात अधिक सर्द रही जबकि रात का तापमान कुछ डिग्री बढ़ा रहा। मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक शीत ऋतु की दस्तक हो चुकी है। विदाई की बेला में मानसून बूंदाबांदी करा रहा है।

weather news

weather news- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed