फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Weather: Fog alert issued, cold will torment people more

Weather : जारी किया गया कोहरे का अलर्ट, लोगों को और सताएगी सर्दी

Mon, 02 Dec 2024 12:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 02 Dec 2024 12:20 PM IST
सार

मौसम के जानकारों का कहना है कि कोहरे की वजह अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। पिछले हफ्ते मौसम में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला। इस वजह से अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

विज्ञापन
Weather: Fog alert issued, cold will torment people more
ठंड बढ़ने के बाद लोग कुछ इस तरह से निकले बाहर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इस हफ्ते सर्दी और सितम ढाने वाली है। सुबह और शाम वाली सर्दी इस हफ्ते से दिन में भी लोगों को सताएगी। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को कोहरे के अलर्ट भी जारी किया गया है। विभाग के मुताबिक देर रात से सुबह सात बजे तक कोहरा पड़ने की संभावना है। वहीं, सोमवार को दिन में निकली धूप ने राहत दी, लेकिन शाम होते-होते लोगों को ठंड का एहसास होने लगा। यहां दिन का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11.3 डिग्री रहा।

विज्ञापन


मौसम के जानकारों का कहना है कि कोहरे की वजह अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। पिछले हफ्ते मौसम में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला। इस वजह से अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं, दिसंबर के पहले दिन ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग ने पूरे हफ्ते कोहरे की संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन


सोमवार को सर्दी बढ़ने की संभावना है। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। सुबह कोहरा पड़ने की संभावना है। दिन में हल्की धूप निकलेगी। -डॉ. शैलेंद्र राय, मौसम वैज्ञानिक, इलाहाबाद विश्वविद्यालय।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed