{"_id":"5cb8dca3bdec22147761131d","slug":"we-have-the-power-to-give-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताकत वतन की हमसे है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताकत वतन की हमसे है...
Fri, 19 Apr 2019 01:54 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 19 Apr 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
अपराजिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताकत वतन की हमसे है...ऐ वतन मेरे आबाद रहे तूं...। जैसे देशभक्ति गीतों केजरिए बृहस्पतिवार को बच्चों ने प्रयागराज में रिकार्डतोड़ मतदान का संदेश दिया। अमर उजाला अपराजिता व निर्वाचन आयोग के स्विप कार्यक्रम के संयुक्त अभियान के तहत बाल कलाकारों ने चित्रकला प्रतियोगिता में अपने हुनर का प्रदर्शन किया तो महिलाओं ने मेहंदी रचाई। जार्ज टाउन स्थित सोनल अपार्टमेंट में इस मुहिम के दौरान नारी गरिमा केसम्मान की शपथ दिलाई गई।
मतदाता जागरूकता अभियान को अपार्टमेंट के बच्चों-महिलाओं ने मिलकर गति दी। इस दौरान दक्षा, प्रज्ञा व अन्य छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों से लोकतंत्र के उत्सव में हर किसी से जुटने की अपील की। चित्रकला प्रतियोगिता में यथार्थ सिंह,अंजली, महिका वर्मा, भूमि शुक्ला, अदित्रि मोदी, शांभवी, वैष्णवी, पार्थ मिश्रा, आदित्या, यजत सरन, शांतनु, आयुष्का परमार अक्षर शुक्ला अर्पिता मोदी ने मतदान पर आधारित एक से बढ़कर एक चित्र उकेरे।
महिलाओं में नित्या तिवारी, डॉ. भारती शुक्ला, मंजू सिंह, स्वप्ना, अर्चना वर्मा, शिवानी, सिकता वर्मा ने हथेलियों पर मेहंदी रचाकर शत प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। इस मौके पर हाउसिंग सोसाइटी के सचिव अतिन मोदी, सौरभ दुबे, शिशिर तिवारी, पंकज जायसवाल, चंद्रेश, एसके मिश्रा, नरेंद्र कुमार पांडेय, मुन्नालाल त्रिपाठी, सौरभ पांडेय समेत तमाम लोग उपस्थित थे। स्विप की ओर से वंदना श्रीवास्तव व अपर्णा बाजपेयी ने जागरूकता अभियान को हर घर से जोड़ने में योगदान दिया। स्विप के सहायक प्रभारी अधिकारी डॉ. निरंजन सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।