{"_id":"5cf2d754bdec220728421ce6","slug":"water-supply-barred-in-one-and-half-dozen-of-mohallas-including-dariyabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरियाबाद समेत डेढ़ दर्जन मोहल्लों में नहीं आया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरियाबाद समेत डेढ़ दर्जन मोहल्लों में नहीं आया पानी
Sun, 02 Jun 2019 01:21 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 02 Jun 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
'तस्वीर बदल देने वाला कदम'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी में महानगर के तमाम मोहल्लों के लोग पानी के संकट से भी जूझ रहे हैं। शहर उत्तरी के अल्लापुर, न्यू सोहबतियाबाग, सर्वोदय नगर, ढड़िया। शहर पश्चिमी के कालिंदीपुरम, हरवारा, प्रीतमनगर, चकिया एवं शहर दक्षिणी के करेली, गौसनगर आदि मोहल्लोें में लोग पीने के पानी के लिए भी परेशान हैं।
विज्ञापन
अल्लापुर में लोहा पार्क, हैजा अस्पताल एवं बीएल गुप्ता पार्क में करीब 2200 किलोलीटर क्षमता के ओवर हैड टैंक बने हैं। यहीं से इन इलाकों में जलापूर्ति होती है लेकिन पिछले करीब एक हफ्ते से पूरी क्षमता के साथ नलकूप न चल पाने एवं बिजली की समस्या के चलते यह ओवर हैड टैंक पूरी तरह नहीं भर पाते। इसके चलते आसपास के मोहल्लों तक तो पानी पहुंच जाता है लेकिन न्यू सोहबतियाबाग, सर्वोदय नगर, नेता चौराहा, शिवपुरी मार्ग, ढड़िया आदि मोहल्लों तक पानी ही नहीं पहुंचता। शनिवार को सिर्फ सुबह सिर्फ एक घंटे पानी मिला। शाम को जलापूर्ति हुई ही नहीं। पानी न आने से इन मोहल्लों के हजारों लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ता है। पूर्व पार्षद शिवसेवक सिंह के मुताबिक नेता चौराहा पर लगे नलकूप की खराब बोरिंग भी नहीं बनवाई गई। इसके बनने से लोगों को कुछ राहत मिल सकती है लेकिन जलकल प्रबंधन पर शिकायत का कोई असर नहीं। इसी तरह लो-प्रेशर की वजह शनिवार को शहर पश्चिमी के कालिंदीपुरम इलाके में लालबाग, टेलिफोन एक्सचेंज, बरसाना सेक्टर, कांशीराम आवासीय योजना समेत आसपास के मोहल्लों में पानी नहीं मिला। पानी न आने से लोगों को पानी खरीदकर काम चलना पड़ा रहा है। गौसनगर में ट्रांसफार्मर की मरम्मत न हो सकने से नलकूप नहीं चल सका। इस वजह से आज दोनों पालियों में जलापूर्ति नहीं हुई। इसी तरह दरियाबाद में भी लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ा। पार्षद एहतेशाम रिजवी के मुताबिक नलकूप समय पर न चलने से दरियाबाद, कटहरा, सैय्यद चौराहा, जोगी घाट, अलीघाट जैसे मोहल्लों में लोगों को पानी नहीं मिला। वहीं, जलकल महाप्रबंधक का कहना है गर्मी में कुछ समस्याएं हैं लेकिन अधिकांश जगहों पर बिजली न आने से जलापूर्ति नहीं हो सकी।
विज्ञापन